Toyota Taisor: टोयोटा की गाड़ियों में हाई क्लास लुक्स मिलते हैं, कंपनी अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की मिडिल क्लास के लिए एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है Taisor. न्यू जनरेशन के लिए इस कार में 8 कलर ऑप्शन आते हैं। यह पांच सीटर कार है, जिसमें सेफ्टी के लिए आगे ड्राइवर केबिन समेत कुल छह एयरबैग दिए गए हैं।
अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Toyota Urban Cruiser Taisor शुरुआती कीमत 7.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार सीएनजी इंजन में भी आती है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी इंजन में यह कार 28.5 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन
टोयोटा की इस स्टाइलिश कर में 998 cc और 1197 cc दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसके फ्रंट लुक को बेहद मस्कुलर और बोल्ड बनाया गया है। कार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन आता है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन हैं। मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट महंगा आता है लेकिन सड़क पर चलाने में यह कम थकान देने वाला होता है।
कार में 360 डिग्री कैमरा और एडजस्टेबल सीट का फीचर
कार में 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है। पेट्रोल पर यह कार 20 kmpl की माइलेज देती है, कार में 360 डिग्री कैमरा, एडजस्टेबल सीट और सीट बेल्ट रिमांइडर जैसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।
हेड अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स
Toyota Taisor के रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है। यह कार 5 वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टर्बों इंजन जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसमें हेड अप डिस्प्ले और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल
ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
5 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines