Toyota Urban Cruiser Hyryder: एक बिग साइज एसयूवी हर घर की जरूरत होती है। अगर ऐसी कार आपको किफायती कीमत और कम खर्च पर लॉन्ग राइडस का मजा दे तो क्या कहने। इन सब खूबियों को समेटे टोयोटा की एक कार है Urban Cruiser Hyryder.
डुअल टोन कलर और दो पावरट्रेन
यह कार बेहद अट्रैक्टिव सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर में ऑफर्स की जाती है। कार में 1.5-लीटर पावर क्षमता का माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग दो इंजन टाइप आते हैं। माइल्ड इंजन जहां 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क वहीं, स्ट्रांग 116 PS की पावर देता है।
मिलता है 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Toyota Urban Cruiser Hyryder कंपनी की 5 सीटर SUV कार है। कार का सीएनजी वर्जन 26.6 km/kg की हाई माइलेज देता है। यह धाकड़ कार 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देती है। कार शुरुआती कीमत 10.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। कार का पेट्रोल वर्जन 19 की माइलेज देता है।
छह एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स
कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम छह एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder में कंपनी 11 कलर ऑप्शन दे रही है। कार का टॉप वेरिएंट बाजार में 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।
कार में टू व्हील और फॉर व्हील ड्राइव
इसमें 4 ट्रिम E, S, G और V मिलते हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder का CNG variant S और G ट्रिम में आता है। इस दमदार कार में टू व्हील और फॉर व्हील ड्राइव दोनों का ऑप्शन है, जिससे यह सिटी के स्मूथ रास्तों के अलावा खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस देती है।
स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी
Toyota Urban Cruiser Hyryder में हवादार सीटें,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हेड-अप डिस्प्ले, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी,पैडल शिफ्टर्स,पैनोरमिक सनरूफ,ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines