Toyota की इस कार में 30 की माइलेज और कीमत 7 लाख से कम, मिलेंगे यह धाकड़ सेफ्टी फीचर्स भी..

Toyota Glanza hatchback car

Toyota Glanza hatchback car

विज्ञापन

Toyota Glanza: टोयोटा के हैचबैक सेगमेंट में एक कार राज करती है। इस कार के पेट्रोल वर्जन में 22 और सीएनजी वर्जन में 30 की माइलेज मिलती है। हम बात कर रहे हैं स्टाइलिश Glanza की. यह धांसू कार 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है।

Toyota Glanza में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह जानदार कार पेट्रोल इंजन में 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है। बाजार में यह कार 9 जबरदस्त वेरिएंट में मिलती है। Toyota Glanza में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

Toyota Glanza में छह एयरबैग

Toyota Glanza में छह एयरबैग और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। बाजार में इसका टॉप वेरिएंट 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का सीएनजी वर्जन 77.5 PS की पावर देता है।

Toyota Glanza कंपनी की 5 सीटर हैचबैक कार

Toyota Glanza कंपनी की 5 सीटर हैचबैक कार है। इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप ऑप्शन मिलता है। कार में 318 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। फिलहाल बाजार में इसके 5 कलर ऑप्शन मिलते हें। यह दमदार कार 1197 cc इंजन में ऑफर की जाती है।

Toyota Glanza में रियर पार्किंग सेंसर

इस स्टाइलिश कार में वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), ईबीडी और एबीएस जैसे फीचर्स हैं। Toyota Glanza में कंपनी रियर पार्किंग सेंसर के साथ आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर देती है, जो सेफ्टी के लिहाज से काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन

 

Toyota Glanza में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

Toyota Glanza में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। कार में वॉयस असिस्टेंस, 360-डिग्री कैमरा और एक हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। कार में चार वेरिएंट E, S, G और V मिलते हैं। कार में रियर एसी वेंट के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है।

विज्ञापन

कार में डुअल जेट पेट्रोल इंजन

कार में पांच मोनोटोन कलर Cafe White, Enticing Silver, Gaming Grey, Sportin Red और Insta Blue ऑफर किया जा रहा है। कार में डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। बाजार में यह कार Maruti Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz से मुकाबला कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ