Toyota Urban Cruiser Hyryder: एक बिग साइज एसयूवी हर घर की जरूरत होती है। अगर ऐसी कार आपको किफायती कीमत और कम खर्च पर लॉन्ग राइडस का मजा दे तो क्या कहने। इन सब खूबियों को समेटे टोयोटा की एक कार है Urban Cruiser Hyryder.

विज्ञापन

डुअल टोन कलर और दो पावरट्रेन

यह कार बेहद अट्रैक्टिव सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर में ऑफर्स की जाती है। कार में 1.5-लीटर  पावर क्षमता का माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग दो इंजन टाइप आते हैं। माइल्ड इंजन जहां 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क वहीं, स्ट्रांग 116 PS की पावर देता है।

विज्ञापन

मिलता है 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Toyota Urban Cruiser Hyryder कंपनी की 5 सीटर SUV कार है। कार का सीएनजी वर्जन 26.6 km/kg की हाई माइलेज देता है। यह धाकड़ कार 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देती है।  कार शुरुआती कीमत 10.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। कार का पेट्रोल वर्जन 19 की माइलेज देता है।

विज्ञापन

छह एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स

कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम छह एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder में कंपनी 11 कलर ऑप्शन दे रही है। कार का टॉप वेरिएंट बाजार में 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

विज्ञापन

कार में टू व्हील और फॉर व्हील ड्राइव

इसमें 4 ट्रिम E, S, G और V मिलते हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder का CNG variant S और G ट्रिम में आता है। इस दमदार कार में टू व्हील और फॉर व्हील ड्राइव दोनों का ऑप्शन है, जिससे यह सिटी के स्मूथ रास्तों के अलावा खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस देती है।

विज्ञापन

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी

Toyota Urban Cruiser Hyryder में हवादार सीटें,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हेड-अप डिस्प्ले, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी,पैडल शिफ्टर्स,पैनोरमिक सनरूफ,ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ