Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid Car: यंगस्टर्स में इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियों का क्रेज है, यह कारें पेट्रोल की खपत तो कम करती ही हैं इनसे पॉल्यूशन भी कम होता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मुकाबले किफायती कीमत पर मिलने वाली इन गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट कम होती है, यह एडवांस फीचर्स के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट में एक स्मार्ट कार है Toyota Urban Cruiser Hyryder. यह कार 1.5-लीटर के पावरफुल इंजन के साथ आती है। यह धाकड़ इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस के लिए 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
| Model: Toyota |
Urban Cruiser Hyryder Hybrid
|
| Fuel economy |
28 km/l combined
|
| Horsepower | 85 kW |
| Engine | 1.5 L 3-cylinder |
| Battery |
0.76 kWh 178 V lithium-ion
|
| Curb weight | 1,265 kg |
| Range | 1260 km total |
| Engine cylinder configuration | Straight engine |
कार के पेट्रोल वर्जन में एडिशन पावर के लिए 0.76 kWh की बैटरी मिलती है
Toyota Urban Cruiser Hyryder का बेस मॉडल 13.90 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इसका टॉप मॉडल 25.19 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। यह कार सीएनजी इंजन में भी अवेलेबल है। कार का सीएनजी वर्जन 17.07 लाख रुपये ऑन रोड पर अवेलेबल है। इस हाइब्रिड कार के पेट्रोल वर्जन में एडिशन पावर के लिए 0.76 kWh की बैटरी मिलती है। फुल टैंक होने पर यह कार कुल 1260 km तक चलती है। बता दें हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी मिलती है। कार स्टार्ट होने पर यह बैटरी चार्ज हो जाती है और एनर्जी को स्टोर कर लेती है। कार चलने के कुछ किलोमीटर चलने के बाद कार खुद ईवी पर शिफ्ट हो जाती है। जिससे रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है और पेट्रोल की खपत कम होती है।
यह 5 सीटर SUV कार है, जिसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और ABS
कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 20 kmpl और सीएनजी इंजन पर लगभग 26 km/kg की माइलेज देती है। Urban Cruiser Hyryder में न्यू जनरेशन के लिए सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। कार में हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। बता दें मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को लॉन्ग रूट पर चलाने पर कम थकान होती है। यह 5 सीटर SUV कार है, जिसमें फैमिली की सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है। यह कार आगे ड्राइवर केबिन में दो समेत कुल छह एयरबैग में आते हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो ड्राइवर को कार के चारों टायरों पर एडिशन कंट्रोल देता है।
|
Toyota Urban Cruiser Hyryder Monthly Sales
|
|
| Month | Sales No. |
| Dec 2023 | 4,976 |
| Jan 2024 | 5,543 |
| Feb 2024 | 5,601 |
| Mar 2024 | 5,965 |
| Apr 2024 | 3,252 |
| May 2024 | 3,906 |
Toyota Urban Cruiser Hyryder में आते हैं स्मार्ट फीचर्स
- कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को बढ़ाता है।
- इसमें टू व्हील और फॉर व्हील दोनों ड्राइव सिस्टम मिलते हैं, 4 व्हील में चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है और हाई पिकअप जनरेट होता है।
- टोयोटा की इस कार में 4 ट्रिम E, S, G और V मिलते हैं।
- कार में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
- इसमें हवादार सीटें और हेड-अप डिस्प्ले है, जो ड्राइव एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
ये भी पढ़ें: नए अवतार में आएगी Skoda की यह स्टाइलिश कार, 600 लीटर का बूट स्पेस और 16 Km की माइलेज
हाई पावर के लिए दो इंजन ऑप्शन
|
Toyota Urban Cruiser Hyryder Car Specifications
|
|
| Price |
Rs. 13.90 Lakh onwards
|
| Mileage |
20.58 to 27.97 kmpl
|
| Engine |
1462 cc & 1490 cc
|
| Fuel Type | Hybrid & CNG |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम से माइलेज इम्प्रूव होती है।
- पैडल शिफ्टर्स से स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल मिलता है।
- पैनोरमिक सनरूफ आती है, जो सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है।
- ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा सड़क हादसों से बचाव में मददगार।
ये भी पढ़ें: कैसी होती है पैनोरमिक सनरूफ? क्या नई 5 डोर Mahindra Thar में मिलने वाला है यह फीचर?
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines