---विज्ञापन---

ऑटो

नए अवतार में आएगी Skoda की यह स्टाइलिश कार, 600 लीटर का बूट स्पेस और 16 km की माइलेज

2024 Skoda Octavia में USB टाइप-C चार्जर और कीलेस एंट्री मिलेगी। यह कार 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन से साथ दी जा सकती है। कार में पावर स्टीयरिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आता है।

2024 Skoda Octavia may launch soon details in hindi: बाजार में सेडान कारों का अलग ही क्रेज है, यह 5 सीटर कार सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और कैमरे के साथ आती है। इसी सेगमेंट में स्कोडा अपनी नई कार लाने पर काम कर रही है। दरअसल, यह कंपनी की धाकड़ कार Octavia का नया वर्जन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस कार को पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लुक्स और न्यू जनरेशन कलर में पेश कर सकती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कार में अलॉय व्हील और 4 डैशिंग वेरिएंट 

फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार दिसंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। यह कार शुरुआती कीमत 35 लाख से लेकर 40 लाख के बीच ऑफर की जा सकती है। स्कोडा की यह कार चार वेरिएंट Essence, Selection, Sportline और RS में आएगी। कार में न्यू स्टाइल एलईडी हेडलैंप और डीआरएल मिलेंगे। यह स्टालिश कार 19 इंच के टायर साइज के साथ आएगी। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर मिलेंगे।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

माइल्ड हाइब्रिड कार में मिलेगी एडिशन पावर 

Skoda Octavia facelift में मोबाइल कनेक्टिविटी और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कार 1.5-लीटर के पेट्रोल और 2.0 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जा सकती है। यह हाई स्पीड माइल्ड हाइब्रिड कार होगी। बता दें माइल्ड हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी गई होती है। कार के स्टार्ट होने पर यह बैटरी चार्ज हो जाती है और कुछ किलोमीटर चलने के बाद कार ऑटोमैटिक रूप से ईवी पर शिफ्ट हो जाती है। इससे पेट्रोल की खपत कम होती है और कार की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। बता दें माइल्ड हाइब्रिड कार में स्ट्रांग हाइब्रिड कार से कम क्षमता की बैटरी होती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, 20 Kmpl की माइलेज, Sedan में Skoda की इस गाड़ी का नहीं है कोई तोड़ 

 

---विज्ञापन---

2024 Skoda Octavia में मिलेंगे यह फीचर्स

  • USB टाइप-C चार्जर और कीलेस एंट्री मिलेगी।
  • 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन से मिलता है हाई क्लास लुक।
  • डुअल-टोन ब्लैक-ब्राउन इंटीरियर थीम और रियर विंडो ब्लाइंड्स।
  • एर्गोनोमिक सीटें से मिलती है आरामदायक राइड।
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से मिलती है सेफ्टी।
  • हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • अलॉय व्हील और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • सीट बेल्ट रिमांडर और क्रूज कंट्रोल
  • रियर सीट पर एसी वेंट और पावर विंडो
  • पावर स्टीयरिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

 

Hyundai Tucson, Hyundai Cars, petrol cars, cars under 30 lakhs, suv cars

Hyundai Tucson

 

---विज्ञापन---

2024 Skoda Octavia का बाजार में नए आने वाली Hyundai Tucson facelift से मुकाबला होगा। यह कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा मिलेगा, छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। ADAS सड़क हादसों से बचाने में मददगार है। यह कार हाई स्पीड के लिए 2.0 लीटर के जबरदस्त इंजन पावर के साथ मिलेगी।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कैसी होती है पैनोरमिक सनरूफ? क्या नई 5 डोर Mahindra Thar में मिलने वाला है यह फीचर?

 

---विज्ञापन---

imHyundai Tucson suv Car know price features mileage

 

---विज्ञापन---

Hyundai Tucson facelift में मिलेंगे यह फीचर्स

  • डुअल टोन डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल लेआउट मिल सकता है।
  • रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर बंपर मिलेंगे।
  • शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये में मिलेगी।
  • तीन-स्पोक ट्रेंडी लुक स्टीयरिंग व्हील और 12.3-इंच का डिस्प्ले।
  • डैशिंग कंट्रोल पैनल और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके लुक्स को बढ़ाता है।

 

ये भी पढ़ें: Tata Curvv को टक्कर देने आ रही ये नई कार, 16 इंच के अलॉय और ऑटोमैटिक सिस्टम

ये भी पढ़ें: Volkswagen Tharu XR नई SUV, Creta और Nexon को देगी टक्कर, जानें डिटेल

 

First published on: Jun 22, 2024 10:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola