Toyota 14 साल बाद 1 अगस्त को अपनी इस धांसू एसयूवी का लॉन्च करेगा अपडेट वर्जन, जानें कीमत और फीचर्स

2024 Toyota Land Cruiser Prado price, 2024 Toyota Land Cruiser Prado mileage, auto news,

फाइल फोटो

विज्ञापन

Toyota Land Cruiser Prado: टोयोटा अपनी दमदार एसयूवी 2024 Land Cruiser Prado को 1 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। यह कार का अपडेटेड वर्जन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस नई एसयूवी पर से अमेरिका में पर्दा उठाएगी।

नई कार में लगभग 3 लीटर क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा 

नई कार में लगभग 3 लीटर का इंजन मिलेगा। इस धाकड़ कार में करीब 171 bhp की पावर और 410 Nm से अधिक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता मिलेगी। इसमें 4 व्हील ड्राइव मिलेगा। बता दें यह कंपनी की 5th जेनरेशन कार है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई Toyota Land Cruiser Prado की कीमत और इंडिया में लॉन्च के बारे में कुछ नहीं कहा है। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 1.50 करोड़ रुपये होगी। इस नई कार में एग क्रेट डिजाइन मिलेगा।

Advertisment

Land Cruiser Prado हाइब्रिड कार होगी

कार के फ्रंट ब्लैक ग्रिल के साथ इसमें आगे कंपनी की बैजिंग होगी। इसमें सभी एलईडी हेडलाइट, बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। अनुमान है कि कंपनी इस नए वर्जन को पेट्रोल, डीजल दोनों में पेश करेगी। Toyota Land Cruiser Prado हाइब्रिड कार होगी, जिसे हाई पावर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया जाएगा।

14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही 

जानकारी के अनुसार टोयोटा करीब 14 साल के बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है। इससे पहले कंपनी द्वारा जारी टीजर में पुरानी क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट दिखाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई कार एसयूवी प्लेटफॉर्म पर होगी। इसमें ऑफ-रोड गियर दिया जाएगा। कार में गोल हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे रेट्रो डिजाइन टच देंगे।

इस कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और ADAS

Toyota Land Cruiser Prado पहले उत्तरी अमेरिकी बाजार में पेश की जा सकती है। जिसके बाद इसके भारत में आने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस कार में सेफ्टी के लिए ज्यादा एयरबैग, ADAS, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें होंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ