10 एयरबैग, ऑल व्हील ड्राइव, यह है Toyota की धांसू Land Cruiser 300

Toyota Land Cruiser 300 में 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है।

Toyota Land Cruiser 300 comes with 10-speed automatic know details

Toyota Land Cruiser 300

विज्ञापन

Toyota Land Cruiser 300: महंगी होने के बावजूद बिग साइज एसयूवी कारों का बाजार बड़ा है। इस सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Toyota Land Cruiser 300. यह कार 2.10 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस पांच सीटर कार में सिंगल ZX वेरिएंट आता है। इस कार में पांच अट्रैक्टिव कलर मिलते हैं। इसमें 1131 लीटर का जंबोजेट बूट स्पेस मिलता है। इसमें 20 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं।

कार में ऑल व्हील ड्राइव

Land Cruiser 300 में 3346 cc जानदार इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर सुपर हाई 304.41 bhp की पावर देता है। इसमें सिंगल ऑटोमैटिक टांसमिशन आता है। यह कंपनी की 5 सीटर सुपर लग्जरी कार है। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव आता है। जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह कार खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। यह हाई पावर कार है, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर देती है। इसमें बिग साइज सीट के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं।

Advertisment

10 एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स

Toyota Land Cruiser 300 मार्केट में Lexus LX से मुकाबला करती है। कार में V6 ट्वीन टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 309 PS की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। इसमें एक या दो नहीं कुल 10 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टोयोटा की इस कार में पार्किंग सपोर्ट ब्रेक मिलते हैं। इसें 10 एयरबैग और सेफ्टी के लिए मल्टी terrain एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

https://www.youtube.com/watch?v=slzLei3Es44

Toyota Land Cruiser 300 में 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। टोयोटा की इस कार में 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल सटी और अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है, इससे कार के आसपास किसी चीज के अधिक नजदीक आने पर यह अलर्ट जारी करता है। कार की रियर सीट पर स्क्रीन मिलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ