Toyota innova price cut after gst reforms: GST रिफॉर्म्स 2.0 का सीधा फायदा अब लोगों को मिलने लगा है। ऐसे में त्योहारों से पहले कार खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टोयोटा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इनोवा की कीमतों में भारी कटौती की है। 22 सितंबर 2025 से इनोवा की कीमतें 1,80,000 रुपये तक कम हो जाएंगी।
इनोवा पर कितनी होगी बचत
कंपनी के मुताबिक, GST दरों में बदलाव के बाद इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 1,80,600 रुपये तक की कमी आई है। वहीं, इनोवा हायक्रॉस अब 1,15,800 रुपये तक सस्ती हो गई है। यानी अब इस प्रीमियम MPV को खरीदना पहले से काफी किफायती हो गया है।
धांसू फीचर्स से लैस
टोयोटा इनोवा को हमेशा से उसके कम्फर्ट के लिए जाना जाता है। इसमें 7 और 8 सीटर कॉन्फिगरेशन का विकल्प मिलता है। साथ ही, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्रूज कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट दिए गए हैं।
दमदार पावरट्रेन ऑप्शन
इनोवा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 2.4 लीटर डीजल इंजन और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। पावर और परफॉर्मेंस दोनों ही लिहाज से यह MPV हमेशा ग्राहकों की पहली पसंद रही है।
कीमत और वेरिएंट्स
फिलहाल, इनोवा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 32.40 लाख रुपये तक जाती है। कीमत में आई यह बड़ी कटौती त्योहारों के सीजन में लोगों को खरीदारी के लिए और भी अट्रैक्ट करेगी। अब इनोवा न सिर्फ एक लग्जरी और कम्फर्टेबल MPV है, बल्कि नए GST रिफॉर्म्स के बाद यह और भी बजट-फ्रेंडली हो गई है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines