Alto K10 की कीमत 50,000 होगी कम, GST 2.0 के बाद कितने में मिलेंगी Maruti वैगनआर-स्विफ्ट जैसी कारें? देखें पूरी लिस्ट
Maruti Suzuki चेयरमैन ने GST टैक्स सुधार को ऐतिहासिक कदम बताया। अब मारुति ऑल्टो 40-50 हजार रुपये और वैगनआर 60-67 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती है। जानें नई टैक्स दरें और ऑटो सेक्टर पर असर।
Maruti Alto K10 Price Drop After GST Rrforms: हाल ही में सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव किया है। ऐसे में मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने सरकार किए टैक्स सुधारों का स्वागत किया । उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जो लंबे समय से दबाव झेल रहे ऑटो उद्योग के लिए राहत लेकर आया है।
भार्गव ने कहा कि इन सुधारों का सीधा असर कार की कीमतों पर पड़ेगा और मारुति की कई पॉपुलर कारें सस्ती हो जाएंगी। उनके मुताबिक, मारुति ऑल्टो की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये तक घट सकती है, वहीं वैगनआर में 60 से 67 हजार रुपये तक की कमी देखने को मिल सकती है।
---विज्ञापन---
लंबे समय तक असर करेगा सुधार
उन्होंने साफ कहा कि यह कदम सिर्फ एक-दो महीने के लिए नहीं बल्कि लंबे समय तक असर दिखाएगा। फेस्टिव सीज़न में भले ही सीमित समय बचा है, लेकिन आने वाले वर्षों में छोटे कार सेगमेंट की बिक्री में करीब 10% तक की सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पूरा ऑटो सेक्टर भी सालाना 7 से 8% की दर से बढ़ेगा।
छोटे कार सेगमेंट को सबसे बड़ा फायदा
मारुति के चेयरमैन ने बताया कि कंपनी की करीब 70% बिक्री छोटे कार सेगमेंट से होती है। टैक्स कटौती के बाद इस हिस्से में सबसे तेज बढ़ोतरी होगी। इससे मारुति जैसी कंपनियों के लिए प्लेट पर वापस बटर लौटने जैसा फायदा होगा, जो पिछले पांच-छह साल से गायब था।
हालांकि भार्गव ने यह भी स्पष्ट किया कि कारों की कीमतों में औसतन 9% तक की ही कमी होगी, क्योंकि सरकार के टैक्स फैसले में ट्रांसपोर्टेशन और डीलर मार्जिन जैसी लागतें शामिल नहीं हैं।
---विज्ञापन---
क्या है नया टैक्स नियम?
हाल ही में हुए जीएसटी सुधार में छोटे पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी कारों (1200 सीसी तक और 4000 मिमी लंबाई तक) और छोटे डीजल कारों (1500 सीसी तक और 4000 मिमी लंबाई तक) पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। वहीं बड़ी गाड़ियों पर टैक्स 40% रहेगा, लेकिन अब सेस पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
टैक्स कटौती के बाद मारुति कारों के बेस मॉडल की अनुमानित कीमत (एक्स-शोरूम)
हिंदी न्यूज़/ऑटो/Alto K10 की कीमत 50,000 होगी कम, GST 2.0 के बाद कितने में मिलेंगी Maruti वैगनआर स्विफ्ट जैसी कारें? देखें पूरी लिस्ट
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत