72,000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta, Tucson पर 2.4 लाख तक का फायदा, देखें बाकी कारों पर कटौती की लिस्ट
GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद Hyundai ने कारों की कीमतें घटाईं है। कस्टमर्स को Creta पर 72 हजार और Tucson पर 2.4 लाख तक का सीधा फायदा मिलेगा। वहीं Grand i10, i20, Venue समेत सभी मॉडल्स हुए सस्ते। देखें पूरी लिस्ट।
Hyundai cars price cut after GST: त्योहारी सीजन से ठीक पहले Hyundai ने कार खरीदने वालों को राहत भरी खबर दी है। अब Hyundai की कई पॉपुलर गाड़ियां पहले से सस्ती हो गई हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाली नई कीमतों में कस्टमर्स को 2.4 लाख तक का सीधा फायदा मिलेगा।
GST 2.0 से बदल गया टैक्स ढांचा
यह बदलाव हाल ही में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक का नतीजा है। 3 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुए इस मीटिंग में GST 2.0 पेश किया गया। नए नियमों के तहत छोटी कारों, मोटरसाइकिलों, तीन पहिया वाहनों और कुछ कमर्शियल व्हीकल्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
किन गाड़ियों पर कितना टैक्स?
छोटी कारें (4 मीटर से कम, 1200cc पेट्रोल / 1500cc डीजल तक): अब सिर्फ 18% GST लगेगा, कोई अतिरिक्त सेस नहीं।
बड़ी कारें (4 मीटर से लंबी, बड़ी इंजन क्षमता वाली): इन पर 40% GST लागू होगा।
कृषि उपकरण (ट्रैक्टर, हार्वेस्टर आदि): टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
ऑटो पार्ट्स : अब इन पर एक समान 18% GST लगेगा।
Hyundai ने किया प्राइस कट का एलान
नई टैक्स दरों का असर सीधे Hyundai की कारों पर दिखा है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल पर नई कीमतें लागू कर दी हैं। देखें कितनी होगी कीमतों में कटौती-
मॉडल
कीमत में कटौती
Grand i10 Nios
73,808
Aura
78,465
Exter
89,209
i20
98,053
i20 N Line
1,08,116
Venue
1,23,659
Venue N Line
1,19,390
Verna
60,640
Creta
72,145
Creta N Line
71,762
Alcazar
75,376
Tucson
2,40,303
कस्टमर्स का बढ़ेगा उत्साह
Hyundai मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर Unsoo Kim ने कहा कि सरकार का यह कदम न सिर्फ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद है, बल्कि लाखों ग्राहकों के लिए पर्सनल मोबिलिटी को और सुलभ बनाएगा। उनका कहना है कि यह सुधार विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है और Hyundai भी ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और इनोवेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

---विज्ञापन---