हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Toyota की इस बिग साइज SUV की बुकिंग बंद, सामने आई यह वजह

Toyota Innova Hycross 7 सीटर मल्टी पर्पज कार है, कार में 12 वेरिएंट आते हैं। इसमें 7 कलर ऑप्शन और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
toyota innova hycross interior

Toyota Innova Hycross ZX, ZX (O) bookings paused details in hindi: टोयोटा की इनोवा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ी में से एक है। कंपनी ने हाई डिमांड के चलते Toyota Innova Hycross के ZX और ZX (O) दो वेरिएंट की बुकिंग बंद कर दी है।

कार का हाइब्रिड इंजन VX और VX (O) वेरिएंट में 

Toyota Innova Hycross का ZX मॉडल 30.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है, वहीं, इसका ZX (O) मॉडल 30.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस कार का हाइब्रिड इंजन VX और VX (O) वेरिएंट में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों वेरिएंट का वेटिंग पीरियड करीब 14 महीने है।

Toyota Innova Hycross का पावरट्रेन

इस कार में 2.0 लीटर का हाइब्रिड इंजन आता है। यह कार सड़क पर 184 hp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं। यह कार बाजार में Tata Safari, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। कार का बेस मॉडल 19.77 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।

Toyota Innova Hycross 7 सीटर मल्टी पर्पज कार

Toyota Innova Hycross 7 सीटर मल्टी पर्पज कार है, कार में 12 वेरिएंट आते हैं। इसमें 7 कलर ऑप्शन और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 16.13 से 23.24 kmpl की माइलेज देती है।

Toyota Innova Hycross में मिलते हैं ये फीचर्स

  • LED हेडलाइट और टेललाइट मिलती है।
  • सात और आठ दो सीट ऑप्शन
  • 10.1 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • गियर शिफ्टर
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें