भारतीय बाजार में Toyota Fortuner लंबे समय से सबसे पसंदीदा फुल साइज एसयूवी में शामिल रही है. अब कंपनी इसके नए मॉडल पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Fortuner अगले साल के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकती है. माना जा रहा है कि इसे नई जनरेशन Hilux के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसकी टेस्टिंग भी भारत में कई बार देखी जा चुकी है.
पहले से ज्यादा दमदार होगा डिजाइन
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई Fortuner की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. हालांकि SUV पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स नजर आए. उम्मीद है कि इसमें आइब्रो स्टाइल LED DRLs, पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और स्प्लिट LED हेडलैंप दिए जाएंगे. इन बदलावों की वजह से SUV का फ्रेंट लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार दिखाई दे सकता है.
पीछे का लुक भी होगा नया
नई Fortuner के रियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया टेललाइट डिजाइन, ज्यादा चौकोर प्रोफाइल और पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों से SUV की रोड प्रेजेंस और भी बेहतर हो सकती है.
ये भी पढ़ें-बारिश में कितने पानी तक निकाल सकते हैं कार? इस लेवल के बाद तुरंत बंद कर दें इंजन
केबिन में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
नई Fortuner का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबकि इसमें Hilux की तरह नया केबिन लेआउट देखने को मिल सकता है. फीचर्स की बात करों तो इसें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 12.3 इंच का फुली डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा ADAS, नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और OTA (ओवर-द-एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है.
इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम
नई जनरेशन Hilux को कंपनी ने पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और हाइड्रोजन फ्यूल सेल जैसे कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Fortuner में इंजन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता.
मौजूदा इंजन विकल्प रह सकते हैं बरकरार
फिलहाल Fortuner में 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटि दोनों गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ अपलब्ध है. उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल में भी यही इंजन विकल्प जारी रहेंगे, जबकि कंपनी डिजाइन, केबिन और फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है.
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है इतना महंगा? खरीदने से पहले जान लें ये बात
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines