नए अवतार में आएगी Fortuner, दमदार लुक के साथ मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट

Toyota अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Fortuner को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Fortuner 2026 में पहले से ज्यादा दमदार डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ADAS जैसे कई नए फीचर्स मिल सकते हैं.

Toyota Fortuner 2026

Toyota ला रही है नई Fortuner! (Photo-AI)

विज्ञापन

भारतीय बाजार में Toyota Fortuner लंबे समय से सबसे पसंदीदा फुल साइज एसयूवी में शामिल रही है. अब कंपनी इसके नए मॉडल पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Fortuner अगले साल के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकती है. माना जा रहा है कि इसे नई जनरेशन  Hilux के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसकी टेस्टिंग भी भारत में कई बार देखी जा चुकी है.

पहले से ज्यादा दमदार होगा डिजाइन

हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई Fortuner की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. हालांकि SUV पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स नजर आए. उम्मीद है कि इसमें आइब्रो स्टाइल LED DRLs, पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और स्प्लिट LED हेडलैंप दिए जाएंगे. इन बदलावों की वजह से SUV का फ्रेंट लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

पीछे का लुक भी होगा नया

नई Fortuner के रियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया टेललाइट डिजाइन, ज्यादा चौकोर प्रोफाइल और पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों से SUV की रोड प्रेजेंस और भी बेहतर हो सकती है.

केबिन में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

नई Fortuner का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबकि इसमें Hilux की तरह नया केबिन लेआउट देखने को मिल सकता है. फीचर्स की बात करों तो इसें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 12.3 इंच का फुली डिजिटल डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा ADAS, नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और OTA (ओवर-द-एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है.

विज्ञापन

इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम

नई जनरेशन Hilux को कंपनी ने पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और हाइड्रोजन फ्यूल सेल जैसे कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Fortuner में इंजन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता.

मौजूदा इंजन विकल्प रह सकते हैं बरकरार

फिलहाल Fortuner में 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटि दोनों गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ अपलब्ध है. उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल में भी यही इंजन विकल्प जारी रहेंगे, जबकि कंपनी डिजाइन, केबिन और फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ