जब भी हम नई कार खरीदने का सोचते हैं तो सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कार का माइलेज कितना है? अगर आप भी जल्द कार लेने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी कार कम ईंधन में ज्यादा चले, तो जानते हैं इंडिया की कुछ बेहतरीन माइलेज देने वाली कारों के बारे में।
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) पेट्रोल सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मानी जाती है। इसके मैनुअल वेरिएंट में 25.24 kmpl और AMT वेरिएंट में 26.68 kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसका ड्यूल जेट इंजन इसकी खासियत है। इस कार की शुरुआती शोरूम कीमत 5.45 लाख है।
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति की वैगन आर(Maruti Suzuki Wagon R) भी माइलेज के मामले में शानदार विकल्प है। इसके 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में मैनुअल वेरिएंट मे 24.35 kmpl और AMT वेरिएंट में 25.19 kmpl का माइलेज मिलता है। वहीं इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के मैनुअल वेरिएंट में 23.56 kmpl और AMT वेरिएंट में 24.43 kmpl माइलेज मिलता है। इस कार की शोरूम प्राइज 5.79 से 7.62 लाख रूपये तक हैं।
Honda City (5th Gen)
होंडा सिटी(Honda City) अपनी स्टाइलिश डिजाइन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इसका 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है। यह कार 24.1 kmpl का माइलेज देती है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं। इस कार की शोरूम प्राइज 12 से 16 लाख तक है।
ये भी पढ़ें-Maruti Suzuki eVitara: भारत की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV, ये हैं फीचर्स
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो(Maruti Suzuki S-Presso) में भी सेलेरियो जैसा ही अपडेटेड इंजन मिलता है। यह हैचबैक 24.12 kmpl से 25.30 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी और पैसेंजर साइड एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक आदर्श सिटी कार बनाते हैं। इस कार की शोरूम प्राइज 4.26 से 6.12 लाख तक है।
Maruti Suzuki Dzire
मारुति डिजायर एक कॉम्पैक्ट सेडान है जो माइलेज और फीचर्स दोनों के लिए लोकप्रिय है। मैनुअल वेरिएंट में 22.41 kmpl और AMT वेरिएंट में 22.61 kmpl चलने वाली कार है। यह कार क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आती है और भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान में गिनी जाती है। इस कार की शोरूम प्राइज 6 से 10.12 लाख रुपये तक है।
Maruti Suzuki Alto K10
मारुति की ऑल्टो K10 भी शानदार माइलेज देती है। एंट्री-लेवल ये हैचबैक गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट्स का माइलेज 24.65 kmpl तक है। इस दमदार कार की शोरूम प्राइज 4.23 से 6.21 लाख तक है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines