---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti Suzuki eVitara: भारत की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV, ये हैं फीचर्स

Maruti Suzuki अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV eVitara को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगी। इसमें 400–500 km की रेंज, फास्ट DC चार्जिंग और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक SUV eVitara को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। ये पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे गुजरात के Suzuki Motor प्लांट में तैयार किया गया है और इसकी बिक्री Nexa शोरूम से होगी। खास बात यह है कि eVitara सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि जापान, UK और यूरोप जैसे ग्लोबल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट की जाएगी। कंपनी ने इसमें शानदार बैटरी ऑप्शन, लेवल-2 ADAS और फास्ट DC चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए हैं।

Maruti eVitara का डिजाइन

इस इलेक्ट्रिक SUV में मजबूत SUV-स्टाइल बॉडी क्लैडिंग और Y-शेप्ड LED DRLs दिए गए हैं। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा C-पिलर पर रियर डोर हैंडल और फ्रंट लेफ्ट साइड में चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Tata की SUV का जलवा, सिर्फ 1 साल में 44 हजार यूनिट की बिक्री, लुक्स और स्टाइल का कमाल

Maruti eVitara का इंटीरियर

कैबिन में ब्राउन-ब्लैक डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें प्लेटिंग सेंटर कंसोल, फिक्स्ड ग्लास रूफ और आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
साथ ही इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा, 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी।

---विज्ञापन---

Maruti eVitara बैटरी और रेंज

SUV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा- 49kWh और 61kWh

  • 49kWh बैटरी: एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 400 km की रेंज देगी।
  • 61kWh बैटरी: फुल चार्ज होने पर 500 km से ज्यादा की रेंज मिलेगी।

यह SUV DC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, अगर इसे घर पर AC चार्जर से चार्ज किया जाए तो बैटरी 4.5 से 9 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी।

---विज्ञापन---

किससे होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद Maruti Suzuki eVitara का सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 से होगा।

First published on: Aug 19, 2025 10:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola