New Force Gurkha: फोर्स मोटर ने अपनी नई गुरखा को 3 डोर और 5 डोर में लॉन्च करते हुए कीमत का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने नई गुरखा में इस बार कई नए बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और नई नज़र आती है। फोर्स की नई गुरखा 3-डोर (4-सीटर) मॉडल की कीमत 16.75 लाख रुपये है। जबकि 5-डोर (7-सीटर) मॉडल की कीमत 18 लाख रुपये है। यहां हम आपको बता रहे हैं नई गुरखा को खरीदने के 5 बड़े कारण…
इंजन और पावर
नई गुरखा को खरीदने का पहला कारण इसका दमदार इंजन है। इसमें 2.6 लीटर का turbocharged इंटर कूल्ड डीजल इंजन दिया है। यह इंजन 140PS की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन हर मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
4×4 की सुविधा
फोर्स की नई गुरखा ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी दमदार चलती है। इसमें 4×4 की सुविधा मिलती है। यह गाड़ी खराब रास्तों पर आसानी निकल सकती है। अगर कीचड़ में गाड़ी फंस जाए तो भी आसानी से निकल जायेगी।
सबसे बड़ा ग्राउंड क्लेरेंस
फोर्स की नई गुरखा में सबसे ज्यादा 233mm का ग्राउंड क्लेरेंस मिलता है। आप इस गाड़ी को उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चला सकते हैं।
18 इंच के ऑल-टेरेन टायर्स
नई गुरखा में ऑल-टेरेन टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। इन टायर्स की मदद आप इस गाड़ी को हर तरह के रास्तों पर आसानी से चला सकते हैं। बारिश से लेकर कच्चे-पक्के रास्तों पर ये टायर्स निराश नहीं होने देते।
गहरे पानी में चल सकती है
फोर्स गुरखा 700mm गहरे पानी में भी आसानी से निकल सकती है। और इसका इंजन भी बंद नहीं होगा जबकि अन्य SUVs में आपको ये फीचर देखने को नहीं मिलेगा। बारिश के के दिनों में जब सड़को पर पानी भरा जाता है तो वहां गुरखा फेल नहीं होगी और आसानी से निकल जायेगी।
यह भी पढ़ें: Isuzu ने भारत में लॉन्च किया लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
15 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines