Isuzu ने भारत में लॉन्च किया लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक, जानें कीमत और फीचर्स

लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक का भारत में एक अलग सेगमेंट है। धीरे-धीरे यह सेगमेंट अब बड़ा हो रहा है, जबकि विदेशों में लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक की खूब बिक्री होती है, जो लोग खेती करते हैं या जिनके बड़े-बड़े फॉर्म हाउस होते हैं वो इस तरह से वाहनों को रखना पसंद करते हैं।

V-Cross
विज्ञापन

Isuzu ने भारत में अपने लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक V Cross को कई नए अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने  इसके Prestige वेरिएंट को लॉन्‍च किया है। इतना ही नहीं इसमें कई सेफ्टी फीचर्स के साथ ही कई आरामदायक फीचर्स भी दिए हैं। वी-क्रॉस की एक्‍स शोरूम कीमत 21.19 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…

फीचर्स

बात करें फीचर्स की तो Isuzu के नए V Cross  में कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट को भी शामिल किया है। पीछे बैठने वालों के लिए इस सेक्शन को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसके एक्‍सटीरियर में डार्क ग्रे कलर में कुछ इंसर्ट को शामिल किया है।

विज्ञापन

लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक का भारत में एक अलग सेगमेंट है। धीरे-धीरे यह सेगमेंट अब बड़ा हो रहा है, जबकि विदेशों में लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक की खूब बिक्री होती है, जो लोग खेती करते हैं या जिनके बड़े-बड़े फॉर्म हाउस होते हैं वो इस तरह से वाहनों को रखना पसंद करते हैं।

कीमत

Isuzu के नए V Cross की कीमत 21.19 लाख रुपये रखी है जोकि एक्‍स शोरूम कीमत है। इस कीमत में इसका हाई-लैंडर वेरिएंट मिलत है। इसके बाद इसका जेड वेरिएंट मिलता है और इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 25.75 लाख रुपये है।

इस मॉडल में Z Prestige वेरिएंट भी देखने को मिलता है जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 26.91 लाख रुपये है। कंपनी ने नए V Cross की बुकिंग शुरू कर‍ दी है और जल्‍द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ