Bajaj Freedom 125 CNG Bike: बजाज की पहली CNG बाइक Freedom को लेकर बाजार में काफी हलचल मची हुई हुई है। यह दुनिया की पहली ऐसी बाइक है जो Bio-Fuel के साथ आती है। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। फुल टैंक में यह बाइक 330 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। लेकिन एक तरफ जहां इस बाइक में कई खूबियां देखने को मिलती हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस बाइक में कुछ कमियां भी हैं जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है।
लंबी दूरी के लिए बन सकती है सिर दर्द!
नई Freedom CNG बाइक में सिर्फ 2 लीटर का फ्यूल टैंक और 2 किलो का CNG सिलेंडर मिलता है। कंपनी का दावा है कि 2 लीटर फ्यूल में ये बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। जबकि 2 किलो CNG पर 200 किलोमीटर चलेगी। फ्यूल+ CNG पर कुल रेंज 330किलोमीटर तक की है। इस रेंज के साथ आप इस बाइक से लंबी दूरी नहीं कर सकते। दिल्ली के बाहर CNG स्टेशन नहीं हैं। वहीं 2 लीटर के फ्यूल टैंक के दम पर आप लम्बी दूरी तय नहीं कर सकते।
Bajaj CNG Bike
इंतजार नहीं कर सकते लोग
अभी देश में CNG भरवाने के लिए टू-व्हीलर्स के लिए अलग से कोई लाइन नहीं है। ऐसे में आपको कार वालों के साथ ही CNG भरवानी होगी। इन सब में आपका कितना समय बर्बाद होगा इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं। लोगों में इतना सब्र ही नहीं है कि वो घंटों CNG की लाइन में लगे, खासकर बाइक वाले तो बिलकुल नहीं…
कीमत ज्यादा
Freedom CNG बाइक के टॉप वेरिएंट की एक्स –शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। जबकि ऑन रोड जाते-जाते इसकी कीमत बढ़ जाएगी। हमारे हिसाब से बजाज को इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये के भीतर रखनी चाहिए थी। क्योंकि टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए तो यह एक नया प्रोडक्ट है। कीमत का ज्यादा होना इसका एक कमजोर पहलू भी साबित हो सकता है।
डिस्क ब्रेक की कमी
Bajaj Freedom 125 में बेस वेरिएट में ड्रम ब्रेक्स दिए हैं, जो डिस्क ब्रेक की तुलना में कम असरदार होते हैं। जबकि 125cc सेगमेंट की पेट्रोल बाइक्स में आपको डिस्क ब्रेक मिल जाते हैं। इस बाइक के बेस मॉडल की कीमत 95 हजार रुपये है। अब इतनी कीमत में यह एक पैसा वसूल बाइक तो नहीं लगती। अब सेफ्टी फीचर्स पर ग्राहक काफी ध्यान देने लगे हैं।
इंजन में दम नहीं
बजाज की नई फ्रीडम CNG बाइक में 125cc का इंजन दिया है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस इंजन से हाई परफॉरमेंस की उम्मीद करना ठीक नहीं है। इसमें 10PS से भी कम पावर और टॉर्क है। 125cc बाइक्स में आपको 11PS से ज्यादा की पावर और टॉर्क मिलता है। यह फर्क साफ़ नज़र आता है।
कुल मिलाकर बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च करके नोवेशन के नाम पर बढ़िया काम किया है। लोकल यूज़ के लिए इस बाइक को खरीदा जा सकता है। लेकिन लंबी दूरी के लिए हम इसे खरीदने की सलाह नहीं दे सकते है। 330 किलोमीटर की रेंज का दावा जो किया है वो असर राइडिंग के दौरान कितनी मिलती है यही सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि माइलेज का दावा अक्सर गलत साबित होता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar 5 Door की इनसाइड तस्वीर लीक, लॉन्चिंग से पहले नजर आया इंटीरियर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines