Mahindra Thar 5 Door की इनसाइड तस्वीर लीक, लॉन्चिंग से पहले नजर आया इंटीरियर

Mahindra Thar 5 Door: भारत में महिंद्रा थार का 5 डोर मॉडल 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा हैं, हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसके इंटीरियर की झलक साफ़ नज़र आई हैं। थार में 3 इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।

thar 5 door

Mahindra Thar 5 Door: भारत में महिंद्रा थार अरमाडा (थार 5-डोर) का इंतजार तेजी से किया जा रहा है। आये दिन नए-नए अपडेट्स मिल रहे हैं। भारत में  नई थार 5 डोर को 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जायेगा। अभी हाल ही में नई थार के इंटीरियर का खुलासा हुआ है। थार का प्रोडक्शन रेडी मॉडल स्पॉट किया गया है, जिसमें केबिन को आसानी से देखा जा सकता है। सोर्स के मुताबिक नई थार में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिल सकता है। यही इंजन इस समय 3-डोर थार को भी पावर देता है। अब अगर इस इंजन के साथ नई थार आती है तो कीमत कम हो सकती है।

आल ब्लैक इंटीरियर

नई थार 5 डोर का केबिन पूरी तरह से ब्लैक होगा, जो इसे प्रीमियम फील देने में मदद करेगा। यह ठीक वैसा ही नजर आता है जैसा मौजूदा थार का केबिन है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। नई Thar 5-door मौजूदा Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। यानी नया मॉडल भी काफी मजबूत रहेगा। वैसे आपको बता दें कि मौजूदा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं मिलती।

इंजन ऑप्शन

नई थार 5 -डोर में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देगा। यही इंजन इस समय मौजूदा थार को भी पावर देता है। लेकिन नए मॉडल में इसे Tune किया जाएगा। इसके अलावा थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

ADAS टेक्नोलॉजी

5 डोर थार को ज्यादा सेफ बनाने के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल होंगे लेकिन इस बार कंपनी इसमें एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) टेक्नोलॉजी को भी शामिल करेगी। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

Mahindra 5 Door

बुकिंग्स शुरू?

अभी तक कंपनी ने नई थार के लिए बुकिंग्स शुरू नहीं की है लेकिन सोर्स के मुताबिक कुछ डीलरों ने unofficially बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। 25,000 रुपये तक की बुकिंग राशि के ऑर्डर स्वीकार किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है। नई थार की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 3 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। नई 5 डोर थार की कीमत 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ