गर्मी में बाइक पीने लगी है ज्यादा पेट्रोल? तुरंत करें ये 5 काम, बढ़ जाएगी माइलेज

यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जो ना सिर्फ आपकी बाइक को बेहतर रखने में मदद करेंगे, साथ ही माइलेज में भी जबरदस्त इजाफा होगा।

Bike_aac862
विज्ञापन

गर्मी तेज होने लगी है। दिन में पारा बढ़ जाता है। घर से बाहर निकलने में दिक्कतें आ रही है। गर्मी में अगर आपकी बाइक पेट्रोल ज्यादा पीने लगी है और आप इस बात से परेशान हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जो ना सिर्फ आपकी बाइक को बेहतर रखने में मदद करेंगे, साथ ही माइलेज में भी जबरदस्त इजाफा होगा। फिर चाहे आपकी बाइक नई हो या पुरानी। यही नहीं इन टिप्स के जरिए आप अपनी बाइक के इंजन को भी बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं…

बाइक को तेज धूप में पार्क ना करें

Advertisment

जहां तक संभव हो अपनी बाइक को तेज धूप में खड़ी करने से बचें, क्योंकि तेज धूप पड़ने से बाइक की टंकी गर्म हो जाती है। इस वजह से बाइक की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी बाइक को छांव में खड़ा करें।

न्यूट्रल पर डालने की आदत डालें

कई बार ट्रैफिक का सामना करना पड़ जाता है। ऐसी कंडीशन  में  बाइक को मिनिमय गियर पर डालकर धीमी गति से चलाएं। इसके अलावा रेड लाइट पर अपनी बाइक को न्यूट्रल पर डालें। ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम होगी और माइलेज बेहतर बनी रहेगी।

विज्ञापन

स्पीड  का रखें ध्यान 

अक्सर देखा जाता है कि यंगस्टर्स बाइक बहुत तेज स्पीड में चलाते हैं। वहीं बाइक को रोकने के लिए अचानक से ब्रेक लगा देते हैं। शायद आपको नहीं पता है लेकिन ऐसा करने से फ्यूल की खपत होती है। वहीं अगर आप बाइक को धीमी स्पीड में चलाते हैं तो इंजन पर कम प्रेशर पड़ेगा और बाइक की माइलेज भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

टायर प्रेशर नजरअंदाज न करें

कई बार लोग बाइक चलाते वक्त टायर प्रेशर को नजरअंदाज कर देते हैं जो काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी बाइक के टायर प्रेशर को उतना ही मेंटेन रखें जितना आपको कंपनी ने सुझाया है। ऐसा करने से बाइक की माइलेज हमेशा बेहतर बनी रहेगी।

विज्ञापन

समय पर सर्विस कराना जरूरी

अक्सर लोग की समय समय पर सर्विस कराना भूल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो फौरन अपनी आदत को बदल डालें। बाइक या स्कूटर की टाइम पर सर्विस कराने से इंजन परफेक्ट बना रहता है। वहीं इंजन फ्यूल बदलने से बाइक की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है। साथ में माइलेज भी बेहतर होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ