दिवाली पर खरीदना है शानदार परफॉर्मेंस वाली स्टाइलिश बाइक? देखें 1.5 लाख से कम के 5 बेस्ट ऑप्शन्स

अगर आप 1.5 लाख के अंदर एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. होंडा हॉर्नेट 2.0 से लेकर टीवीएस अपाचे RTR 200 4V तक, ये पांच बाइक्स युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. ये न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं बल्कि लुक और फीचर्स में भी किसी से कम नहीं.

शानदार परफॉर्मेंस वाली स्टाइलिश बाइक.

शानदार परफॉर्मेंस वाली स्टाइलिश बाइक. (Photo-Bikedekho)

Top 5 Bikes Under 1.5 Lakhs: भारत में मिड-रेंज बजट में परफॉर्मेंस और स्टाइल वाली बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अगर आपका बजट 1.5 लाख तक है और आप एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो लुक्स में शानदार हो और परफॉर्मेंस में भी मजबूत, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. यहां हम आपको ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ पावरफुल हैं बल्कि वैल्यू फॉर मनी भी साबित होती हैं.

विज्ञापन

Honda Hornet 2.0- दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्पोर्टी लुक

होंडा हॉर्नेट 2.0 उन युवाओं के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. इस बाइक में 184.4cc का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 16.7 bhp पावर और 15.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें डायमंड टाइप फ्रेम, आगे की तरफ USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसका वजन 142 किलो है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख है.

विज्ञापन

Hero Xtreme 160R 4V- बजट में स्टाइल और फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बो

हीरो एक्सट्रीम 160R 4V 160cc सेगमेंट में एक स्टाइलिश और फीचर पैक्ड बाइक है. इसमें 163.2cc एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 16.7 bhp पावर और 14.6 Nm टॉर्क देता है. बाइक में KYB USD फोर्क, एडजस्टेबल मोनोशॉक और ड्यूल चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका Panic Brake Alert फीचर इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है. इसकी कीमत 1.29 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Royal Enfield Hunter 350- क्लासिक लुक के साथ पावरफुल इंजन

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो क्लासिक डिजाइन के साथ स्मूद राइड का मजा लेना चाहते हैं. इसमें 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं. 790 mm की सीट हाइट और 181 किलो वजन के साथ यह बाइक शहर और हाइवे दोनों जगह बढ़िया परफॉर्म करती है. इसकी कीमत 1.37 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

विज्ञापन

Bajaj Pulsar N250- पावर और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल

बजाज पल्सर N250 इस लिस्ट की सबसे पावरफुल बाइक मानी जाती है. इसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड FI इंजन दिया गया है जो 24.1 bhp पावर और 21.5 Nm टॉर्क देता है. बाइक में USD फोर्क, मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक और 164 किलो वजन है. इसका दाम 1.33 लाख (एक्स-शोरूम) है.

TVS Apache RTR 200 4V- टेक्नोलॉजी और राइडिंग का दमदार पैकेज

TVS अपाचे RTR 200 4V लंबे समय से युवाओं की फेवरेट बाइक रही है. इसमें 197.75cc का ऑयल-कूल्ड इंजन है जो स्पोर्ट मोड में 20.5 bhp और अर्बन/रेन मोड में 17 bhp पावर देता है. इसमें राइड मोड्स, स्लिपर क्लच, ड्यूल चैनल ABS और एडजस्टेबल लीवर जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं. इसका डबल क्रैडल फ्रेम और USD फोर्क इसे हैंडलिंग में बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत 1.41 लाख (एक्स-शोरूम) है.

विज्ञापन

1.5 लाख में बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली बाइक

अगर आपका बजट 1.5 लाख के अंदर है तो ऊपर बताई गई ये पांचों बाइक्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं. हर बाइक की अपनी खासियत है, कोई क्लासिक लुक देती है तो कोई स्पोर्टी फील. अपनी राइडिंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से सही बाइक चुनकर आप स्टाइलिश और पावरफुल राइड का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ