---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

पेट्रोल को कहें बाय-बाय! TVS से लेकर Hero तक, ये हैं सबसे किफायती EV स्कूटर, कीमत 75000 से शुरू

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यहां जानें 75,000 से शुरू होने वाले सस्ते और बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में.

---विज्ञापन---

EV Scooter Under 1 Lakh: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण को देखते हुए अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. ये न सिर्फ पॉकेट पर हल्के होते हैं, बल्कि चार्ज करना भी आसान होता है. कम खर्च में रोजाना का सफर करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार ऑप्शन बन चुके हैं. अगर आप भी किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए मॉडल्स आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं.

TVS iQube: हाई-टेक फीचर्स वाला प्रीमियम स्कूटर

TVS iQube कंपनी का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 94 किलोमीटर तक चलता है और 75 km/h की टॉप स्पीड पकड़ता है. 80% चार्ज करने में सिर्फ 45 मिनट लगते हैं. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, TFT डिजिटल स्क्रीन, 30 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ ये स्कूटर टेक्नोलॉजी में भी आगे है.

---विज्ञापन---

Vida V2 Plus: लंबी रेंज और की-लेस राइडिंग

हीरो की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA का Vida V2 Plus 92,800 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. इसमें 3.4 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो 143 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसमें तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट्स मिलते हैं. 7 इंच के टच डिस्प्ले और की-लेस राइडिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं.

Ampere Magnus Neo: पेट्रोल पर भारी पड़ेगा ये स्कूटर

Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है. इसकी टॉप स्पीड 65 km/h है और इसमें LFP बैटरी दी गई है, जिस पर 75,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है. कंपनी का दावा है कि लंबे समय में ये स्कूटर पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले करीब 2 लाख तक की बचत करा सकता है.

---विज्ञापन---

Kinetic Green Zing: कम बजट में भरोसेमंद ऑप्शन

अगर आपका बजट सीमित है तो Kinetic Green Zing एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 75,900 रुपये है और यह 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है. इसमें 1.7 kWh की कॉम्पैक्ट बैटरी दी गई है जो करीब 3 घंटे में चार्ज हो जाती है. छोटे सफर और शहर में चलाने के लिए यह स्कूटर एकदम सही है.

Hero Electric Optima: किफायती दाम में अच्छे फीचर्स

Hero Electric Optima की कीमत 83,300 रुपये से शुरू होती है. इस स्कूटर में 2 kWh की बैटरी दी गई है और इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, USB चार्जिंग पोर्ट और ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं. साथ ही इसमें नया कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम और बैटरी सेफ्टी अलार्म भी दिया गया है, जिससे ये डेली यूज़ के लिए काफी सुरक्षित विकल्प बन जाता है.

---विज्ञापन---

TVS Orbiter: नए जमाने का स्टाइलिश स्कूटर

TVS Orbiter की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये है. यह छह रंगों में उपलब्ध है और इसमें फ्रंट व रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. स्कूटर में 2.5 kW की पावर आउटपुट और 68 km/h की टॉप स्पीड मिलती है. 3.1 kWh की बैटरी को चार्ज होने में लगभग 4.1 घंटे लगते हैं. स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह स्कूटर युवाओं को काफी पसंद आ रहा है.

अब पेट्रोल नहीं, EV है फ्यूचर

अब समय आ गया है जब इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल ट्रेंड नहीं बल्कि जरूरत बनते जा रहे हैं. कम मेंटेनेंस कॉस्ट, आसान चार्जिंग और बेहतर रेंज के साथ ये स्कूटर रोजाना के सफर के लिए एक स्मार्ट चॉइस साबित हो रहे हैं. अगर आप भी नई स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऊपर दिए गए ऑप्शन्स में से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही EV चुन सकते हैं.

---विज्ञापन---

इस दिवाली घर लाएं Maruti की ये शानदार कार, मिल रहा 1.80 लाख तक का डिस्काउंट, देखें कीमत

First published on: Oct 10, 2025 02:27 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola