Top 5 Bestselling SUVs April 2026: आज के समय में भारतीय ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ सुरक्षित, आरामदायक और बजट फ्रेंडली भी हो. यही वजह है कि SUV सेगमेंट मार्केट में लगातार तेजी से बढ़ रहा है. अप्रैल 2026 की बिक्री रिपोर्ट में भी यही देखने को मिला, जहां टाटा, मारुति, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियों की SUVs ने शानदार प्रदर्शन किया. खास बात यह रही कि इस बार Tata Punch ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल की, वहीं कई और कार भी पीछे नहीं रही, आइए जानते हैं अप्रैल 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs कौन सी रही.
यह भी पढ़ें: ₹10 लाख में कौन सी CNG कार है सबसे बेस्ट? Tata, Maruti या Hyundai; देखें टॉप 5 दमदार
Tata Punch बनी अप्रैल की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
टाटा पंच अप्रैल 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. कंपनी ने इस SUV की 19,107 यूनिट्स की बिक्री की, जिससे पता चलता है कि इस कार और कंपनी पर लोगों को कितना ज्यादा भरोसा जताया है. बता दें कि, हाल ही में Punch और Punch EV को अपडेट किया गया था, जिससे इसकी डिमांड और बढ़ गई. ग्राहकों को इस कार में कम कीमत पर शानदार सेफ्टी, अच्छा केबिन स्पेस, और कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों इस कार की तरफ बाकि कारों से ज्यादा आकर्षित हुए.
Maruti Fronx
मारुति सुजुकी की कार इस बार सबसे ज्यादा बिकी है, ऐसे में मारुति की SUVs सेगमेंट की फ्रॉन्क्स भी पीछे नहीं रही. इस कार ने अप्रैल महीने में 18,829 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी पोजिशन हासिल की है. लॉन्च के बाद से ही यह SUV अपने आकर्षक डिजाइन और शानदार माइलेज की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है. इसके अलावा कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण भी ये कार एक बेहतरीन विकल्प बनती है, शहर और हाईवे दोनों जगह यह SUV अच्छा अनुभव देती है.
Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन लंबे समय से भारतीय बाजार में सबसे भरोसेमंद SUVs में गिनी जाती है. अप्रैल 2026 में इसकी 18,126 यूनिट्स बिकीं और यह तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs रही. सेफ्टी फीचर्स, दमदार बिल्ड क्वालिटी और पेट्रोल, डीजल, CNG व EV जैसे कई विकल्प इसे खास बनाते हैं, जो ग्राहक सुरक्षा और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, उनके बीच Nexon की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.
Hyundai Creta और Mahindra Scorpio की भी शानदार बिक्री
हुंडई क्रेटा ने अप्रैल 2026 में 15,291 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. प्रीमियम डिजाइन, फीचर लोडेड केबिन और दमदार इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं.
वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो ने Scorpio Classic और Scorpio N की कुल 14,719 यूनिट्स बेचकर पांचवां स्थान हासिल किया. अपने मजबूत रोड प्रेजेंस, पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से स्कॉर्पियो आज भी भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.
अप्रैल 2026 की बिक्री रिपोर्ट साफ दिखाती है कि भारतीय ग्राहक अब ऐसी SUVs पसंद कर रहे हैं जो स्टाइल, सेफ्टी, माइलेज और फीचर्स का शानदार संतुलन देती हों. यही वजह है कि एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम SUV तक हर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में इन कारों ने मचाया धमाल! Maruti, Tata या किसी और ने मारी बाजी? देखें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
13 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
17 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
20 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines