Top 5 best-selling sedan cars: इस समय भारत में हैचबैक और SUVs की डिमांड अबसे ज्यादा है। लेकिन जो लोग कार सिर्फ आरामदायक ड्राइविंग के लिए खरीदना पसंद करते हैं वो आज भी सेडान कार पर भरोसा करते हैं। यही कारण है कि पिछले महीने 32 हजार से ज्यादा सेडान कारों की बिक्री हुई है। लम्बी दूरी के लिए अगर आप कार इस्तेमाल करते हैं तो सेडान सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां हम आपको भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 सेडान कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
टॉप 5 बेस्ट सेलिंग सेडान कारें
पिछले महीने Maruti Dzire को 15383 लोगों ने खरीदा, जिसकी वजह से यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार बनी है। इस कार को पेट्रोल और CNG में आप खरीद सकते हैं। इसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। 5388 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hyundai Aura बनी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार। डिजाइन के मामले में यह सबसे स्टाइलिश सेडान कार है। तीसरे नंबर पर Honda Amaze रही है। पिछले महीने इसकी 3591 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
होंडा ने नई जेनरेशन अमेज को दिसंबर 2024 में ही लॉन्च किया गया था। जिसमें कई बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया गया था। चौथे नंबर पर रही Volkswagen Virtus, जिसकी पिछले महीने 1795 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले जनवरी 2024 में यह संख्या 1879 यूनिट्स थी। यह एक शानदार सेडान है जिसमें सबसे बेहतरीन कम्फर्ट मिलता है। पांचवे नंबर पर Skoda Slavia ने अपनी जगह बनाई है। इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान 1510 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि जनवरी 2024 में इसकी 1242 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
क्यों बिकती है Maruti Dzire सबसे ज्यादा?
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। कंपनी का मासिक प्रोडक्शन भी इस समय सबसे ज्यादा है। साथ ही पूरे भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा शोरूम भी हैं। यही कारण है कि कंपनी सबसे ज्यादा कारें बेचने में सफल हो जाती है। वहीं भारत में मारुति सुजुकी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है। सर्विस के मामले में भी ग्राहकों को भटकना नहीं पड़ता। वहीं डिजाइन ने अपनी परफॉरमेंस के दम पर मार्केट में जगह बनाई है। Dzire पेट्रोल की माइलेज 24.79 kmpl है जबकि CNG मोड पर यह कार 34km/kg का माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: Renault की ये ये तीन CNG कारें देंगी Maruti-Tata को टक्कर, जानें कीमत और माइलेज
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines