Renault की ये ये तीन CNG कारें देंगी Maruti-Tata को टक्कर, जानें कीमत और माइलेज

Renault Cars in CNG: मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के बाद अब रेनो की कारें भी CNG में मिलेंगी। कंपनी ने Kwid, Kiger और Triber को CNG किट के साथ बाजार में उतारा दिया है। आइये जानते हैं इनकी कीमत और माइलेज के बारे में….

Renault CNG CARS

Renault CNG CARS

Renault Cars in CNG: रेनो इंडिया ने भारत में अपने पोर्टफ़ोलियो को आगे बढ़ाते हुए अब अपनी कारों को CNG किट के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी नई CNG कारों के साथ मारुति और टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर देगी। भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। इस समय मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की CNG कारें खूब पसंद की जा रही हैं। आइये जानते हैं रेनो की कारों की कीमत और फीचर्स के बारे में…

विज्ञापन

रेनो ने अपनी हैचबैक कार Renault Kwid, एमपीवी Triber और कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Kiger को सीएनजी के साथ ऑफर किया है। लेकिन कंपनी फिटेड CNG किट नहीं बल्कि रेनो की ओर से रेट्रोफिटमेंट किट को ऑफर किया जायेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को अपनी रेनो की कार में CNG को लगाना है तो उसे कंपनी के अप्रूव्‍ड डीलर के पास जाना होगा और सीएनजी किट को लगवाया जा सकेगा।

विज्ञापन

इस मौके पर रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर वेंकटराम एम ने बताया कि हम हमेशा से नई तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसी सोच के तहत, हमने अपने अपने सारे मॉडलों में सरकार द्वारा मंजूर सीएनजी किट लगाने का विकल्‍प दिया है। CNG मॉडल के साथ बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

विज्ञापन

CNG के लिए देनी होगी इतनी कीमत 

कीमत की बात करें तो रेनो की कारों में सीएनजी को लगाने के लिए अतिरिक्‍त कीमत देनी होगी। हैचबैक कार क्विड के लिए गाड़ी की कीमत के अलावा 75 हजार रुपये में CNG किट लगवाई जा सकेगी। वहीं ट्राइबर और काइगर में सीएनजी किट लगवाने के लिए 79500 रुपये देने होंगे।

CNG किट लगवाने पर गाड़ी की वारंटी पर नहीं होगा सीएनजी फिट करवाने पर तीन साल की वारंटी को कंपनी की ओर से ही दिया जाएगा। रेनो CNG कारें सबसे पहले दिल्ली, यूपी, हरियाणा, गुजरात, महाराष्‍ट्र जैसे राज्यों में दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ