Top 5 Best-selling Cars: देश में छोटी कारों की बिक्री हमेशा ही अच्छी रही है। हैचबैक सेगमेंट में खरीदारों की कमी नहीं है। मिडिल क्लास की नजरें हमेशा इसी सेगमेंट में पर रहती हैं। भारत में टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आ गई है। इस बार भी मारुति सुजुकी की कारें सबसे ज्यादा बिकी हैं। अगर आप इन दिनों एक छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इन 5 कारों के बारे में भी जानकारी ले लीजिये…
Maruti WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार बन गई है। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने इस कार की कुल 17,303 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में वैगनआर की 8578 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार इस कार की बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिला और करीब 102% की YOY ग्रोथ हुई। यह एक फैमिली कार है। वैगनआर की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 1.0L और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG में भी उपलब्ध है।
Maruti Swift
नई मारुति सुजकी स्विफ्ट की बिक्री कभी गिर जाती है तो कभी अच्छी हो जाती है। पिछले साल दिसंबर में मारुति ने स्विफ्ट की कुल कुल 10,421 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में स्विफ्ट की 11,843 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार इस कार की बिक्री में 12.01% की गिरावट देखने को मिली। स्विफ्ट में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिला है और इस कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो भारत में खूब पसंद की जाती है, लेकिन बार इस कार की बिक्री ने निराश किया है। पिछले साल दिसंबर (2024)में कंपनी ने इस कार की कुल 9,112 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में बलेनो की 10,669 यूनिट्स की बिक्री हुई थी इस बार इस कार की बिक्री में 14.59% की गिरावट देखने को मिली। बलेनो की कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Alto
काफी समय के बाद मारुति सुजुकी Alto बिक्री में चमकी हैपिछले साल दिसंबर (2024)में कंपनी ने इस कार की कुल 7410 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में Alto की 2497 यूनिट्स की बिक्री हुई थी इस बार इस कार की 4913 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं और बिक्री में 197% की ग्रोथ देखने को मिली है। Maruti Alto की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago/EV
टाटा मोटर्स की छोटी कार टियागो की बिक्री भी इस बार बढ़ी है पिछले साल दिसंबर (2024)में कंपनी ने इस कार की कुल 5006 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में टियागो की 4852 यूनिट्स की बिक्री हुई थी इस बार इस कार की 154 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं और बिक्री में 3.17% की ग्रोथ देखने को मिली है। टियागो की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta Electric खरीदने से पहले जानें कैसी है इसकी परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines