Hyundai Creta Electric खरीदने से पहले जानें कैसी है इसकी परफॉरमेंस
अगर आप Hyundai Creta electric खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिये कि आखिर कैसी है सिटी और हाईवे पर इसकी परफॉरमेंस…
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Hyundai Creta electric: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को 17.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंटीरियर के साथ स्पेस के बारे में आपमें से काफी लोगों को मालूम ही होगा। लेकिन यहां हम आपको इसकी परफॉरमेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं सिटी और हाईवे पर ये SUV कैसा परफॉर्म करती है। क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी है ?
Creta Electric (42 kWh)
Creta Electric (51.4 kWh LR)
नई क्रेटा इलेक्ट्रिक की फर्स्ट राइड के लिए इसे करीब 100किलोमीटर से ड्राइव किया। इस एसयूवी को सिटी और हाईवे पर ड्राइव किया। यह जमकर चलती है। खराब रास्तों पर यह आराम से निकल जाती है। इसकी हैंडलिंग और राइडिंग अच्छी लगी। पावर की कमी आपको फील नहीं होती। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
सेफ्टी के लिए कई तमाम फीचर्स को शामिल किया है। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। गाड़ी का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही है। इसका सिंपल डिजाइन फैमिली क्लास को पसंद आएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: