Best-selling 7 seater cars: देश में 7 सीटर की कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। लगातार नए मॉडल आने से ऑप्शन की भी कोई कमी नहीं है। मारुति सुजुकी से लेकर टोयोटा के पास 7 सीटर गाड़ियों के ऑप्शन काफी हैं। पिछले महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की रिपोर्ट सामने आई है। आइये जानते हैं इस बार कौन है सबसे आगे और कौन रहा पांचवे नंबर पर… अगर आप इन दिनों एक नई 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम आने वाली है।
Toyota Innova
पांचवे नंबर पर Toyota Innova ने अपनी जगह बनाई है, पिछले महीने (Nov 2024) इसकी 7,867 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल (Nov 2023) की समान अवधि में यह आंकड़ा 6,910यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस गाड़ी की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra Bolero
चौथे नंबर पर Mahindra Bolero ने अपनी जगह बनाई है। ग्राहकों को यह गाड़ी लगातार पसंद आ रही है। सेल्स की बात करें तो पिछले महीने (Nov 2024) इसकी 7,045 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल (Nov 2023) की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,333 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस गाड़ी की कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra XUV700
एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 काफी पसंद की जाने वाली गाड़ी है। बिक्री के मामले में भी यह बेहतर है। सेल्स की बात करें तो पिछले महीने (Nov 2024) इसकी 9,100 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल (Nov 2023) की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,100 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है।
Mahindra
भारत में स्कार्पियो का जलवा अभी भी बरकरार है, इतने साल होने के बाद भी और न जाने कितनी ही बार इसमें बदलाव किये गये हैं। लेकिन उसके बाद भी इस गाड़ी की बिक्री में कोई फर्क नही आया। बिक्री की बात करें तो पिछले महीने (Nov 2024) 12,704 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल (Nov 2023) की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,185 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। बिक्री के मामले में यह इस समय दूसरे नंबर पर है।
Maruti Suzuki
मारुति सुजकी की 7 सीटर कार की पिछले महीने (Nov 2024)15,150 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल (Nov 2023) की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,857 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस समय यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। Ertiga की कीमत 9.73 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से Kia Seltos से लेकर Carens की कीमतों में होगा बदलाव!
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines