Top 3 Cars H1 2025 : 6 महीने गुजर चुके हैं और इस दौरान भारत में कारों की बिक्री में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। बीत 6 महीनों में कुछ कारों की बिक्री काफी बेहतर रही जबकि कुछ कारों की बिक्री ने काफी निराश किया। लेकिन 5 कारें ऐसी रही हैं जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा रही है। यहां हम आपको जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 के दौरान बिकने वाली 5 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Maruti Wagon R
इस साल जनवरी से लेकर जून महीने में मारुति सुजुकी वैगन-आर की कुल 101,424 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 99,668 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले 6 महीने में ग्राहकों ने वैगन-आर को खूब ख़रीदा और यह देश की No.1 कार भी बन चुकी है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लख रुपये से शुरू होती है। वैगन-आर में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है।
Hyundai Creta
दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा ने बाजी मारी है। इस साल जनवरी से लेकर जून महीने में क्रेटा की कुल 100560 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 91348 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले 6 महीने में SUV सेगमेंट में क्रेटा की जमकर बिक्री हुई। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है। क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Dzire
पिछले 6 महीने में मारुति सुजुकी डिजायर की बिक्री भी काफी अच्छी रही है। 96101 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीत साल की समन अवधि में यह आंकड़ा 93812 यूनिट्स की बिक्री का था। सेडान कार सेगमेंट में डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Renault की पहली इलेक्ट्रिक कार इस साल भारत में होगी लॉन्च! टियागो ev को मिलेगी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines