Renault की पहली इलेक्ट्रिक कार इस साल भारत में होगी लॉन्च! टियागो ev को मिलेगी कड़ी टक्कर

Renault Kwid EV: रेनो इंडिया भी EV सेगमेंट में कुछ बड़ा करने में लगी हैं। कंपनी की छोटी कार Kwid को हाल ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस साल इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलेगा…

Kwid eV

Renault Kwid EV: भारत में बढ़ते EV मार्केट में आज हर कार कंपनी अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगी है। MG, टाटा और महिंद्रा पहले से ही इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी हैं और लगातार नए मॉडल पर काम कर रही हैं । वहीं अब Renault इंडिया भी EV सेगमेंट में कुछ बड़ा करने में लगी हैं। कंपनी की छोटी कार Kwid को हाल ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले ही कई बार यह कार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो चुकी है। सोर्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। यह अपने आखिरी टेस्टिंग के दौर में हैं…

कब होगी लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स के मुताबिक Renault अपनी नई Kwid EV को इस साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है। और इसकी बिक्री अगले साल से शुरू की जा सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल भारत में Renault की हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अब कंपनी तेजी से काम कर रहा है।

डिजाइन और स्टाइल

नई Kwid EV के डिजाइन में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। यह अपने मौजूदा पेट्रोल मॉडल से काफी अलग होगी। इसमें 5 लोगों के लिए इसमें बैठने की जगह मिलती है। इसमें LED हेडलाइट्स और टेल लाइट्स देखने को मिलेगी।

बैटरी और रेंज

यूरोप मार्केट में Dacia EV के नाम से बिकने वाली यह कार भारत में Renault kwid ev के नाम से आएगी इसमें 26.8 kWh का बैटरी पैक मिलेगा इसकी रेंज करीब 300 km के आसपास हो सकती है इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिल सकता है भारत में इसकी कीमत करीब 7-8 लाख रुपये की शुरूआती कीमत भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा टियागो ev से होगा जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं MG कॉमेट से भी इस कार का मुकबला होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ