Top 10 Best Selling Cars: अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी कार ज्यादा अच्छी और किसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है तो यहां हम आपको इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल 2024 तक बिकने वाली 10 कारों के बारे में बता रहे हैं। इन 10 कारों में SUV, सेडान कार, एमपीवी और हैचबैक कारें शामिल हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स इंडिया और महिंद्रा की गाड़ियां शामिल हैं…
Tata Punch
इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक भारत में सबसे ज्यादा टाटा पंच की बिक्री हुई है। बीते चार महीनों में पंच की 73,121 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक इसकी 71,386 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Baleno
भारत में बीते चार महीने में मारुति सुजुकी बलेनो की 66,784 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है।
Maruti Dzire
चौथे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की डिजायर रही है। बीते चार महीनों में इस कार की कुल 64,329 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Maruti Brezza
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा की पिछले 4 महीनों में 62,795 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह 5वीं बेस्ट सेलिंग कार है।
Hyundai
हुंडई क्रेटा ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इस साल जनवरी से अप्रैल 2024 के दौरान इसकी 60,393 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बिक्री में यह 6th नंबर पर है ।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग गाड़ियां हैं। बीते 4 महीनों में स्कॉर्पियो की 59,302 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सातवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी Ertiga की इस साल जनवरी से अप्रैल 2024 के दौरान इसकी 58,583 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बिक्री में यह आठवें नंबर पर है।
Tata Nexon
टाटा की Nexon इस समय 9वें स्थान पर है। बीते 4 महीनों में स्कॉर्पियो की 56,803 यूनिट्स की बिक्री हुई। देखा जाए तो अब इसकी बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
Maruti Fronx
मारुति सुजुकी की क्रॉसओवर Fronx ने बिक्री के मामले में तेजी से रफ़्तार पकड़ी है। पिछले 4 महीनों में इसकी 54,628 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह दसवें नंबर है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar 5 Door की बुकिंग्स शुरू! इस छोटे डीजल इंजन के साथ होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
5 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
10 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
12 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines