Tips for buying a new Car: नई कार लेना हर किसी के लिए खुशी का बड़ा मौका होता है. लेकिन कई बार हम जल्दबाजी या अधूरी जानकारी की वजह से ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नुकसान लंबे समय तक उठाना पड़ सकता है. अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी.
बजट और जरूरत पहले तय करें
नई कार खरीदने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपना बजट और जरूरत साफ-साफ तय कर लें. सोचे कि आपको कार किसलिए चाहिए- परिवार के लिए, रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए, या लंबी यात्राओं के लिए. इससे आप अपनी लिमिट से बाहर की महंगी कार खरीदने से बचेंगे.
अलग-अलग डीलरशिप से तुलना करें
कभी भी सिर्फ एक ही डीलर पर भरोसा न करें. कम से कम 2-3 डीलर से गाड़ी की कीमत, डिस्काउंट और डिलीवरी टाइमिंग के बारे में जानकारी लें. कई बार डीलर आपको ऑफर या एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे देते हैं, जिससे अच्छी बचत हो सकती है.
ऑन-रोड प्राइस पर ध्यान दें
अक्सर लोग सिर्फ गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन असली खर्च तो ऑन-रोड प्राइस होता है. इसमें रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य चार्ज शामिल होते हैं. अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होता है, इसलिए कीमतों की तुलना करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- फैमिली कंफर्ट वाली TATA Tiago पर जबरदस्त डिस्काउंट
सेफ्टी फीचर्स की जांच करें
कार चुनते समय केवल लुक्स या माइलेज न देखें, बल्कि सुरक्षा को प्राथमिकता दें. देखें कि गाड़ी में एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाएं हैं या नहीं. ये फीचर्स दुर्घटना के समय आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं.
कुल लागत को समझें
नई कार खरीदना केवल कीमत चुकाने तक सीमित नहीं है. कार का असली खर्च उसके लंबे इस्तेमाल में छिपा होता है. इसमें ईंधन की खपत, बीमा, रेगुलर सर्विसिंग और रखरखाव की लागत शामिल है. इसलिए खरीदने से पहले पूरे साल की अरॉक्स लागत पर भी नजर डालें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखें
कार खरीदते समय कागजात की जांच करना बेहद जरूरी है. सुनिश्चित करें कि आपको इंश्योरेंस पेपर, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वारंटी कार्ड और बिल सही-सही मिलें. अगर आप फाइनेंस पर गाड़ी ले रहे हैं, तो लोन एग्रीमेंट की शर्तें भी ध्यान से पढ़ें.
ये भी पढ़ें- 64,000 तक सस्ती हुई Maruti WagonR
प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) करें
गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले उसे अच्छी रोशनी में पूरी तरह से चेक करें.
- देखें कि बॉडी पर कहीं डेंट या स्क्रैच तो नहीं है.
- डैशबोर्ड, सीटें और म्यूजिक सिस्टम सही काम कर रहे हों.
- इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लुइड और कूलेंट सही स्तर पर हों.
- बोनट खोलकर देखें कि कहीं कोई लीकेज या अजीब आवाज तो नहीं आ रही.
डिलीवरी के बाद शुरुआती सावधानियां
नई गाड़ी मिलने के बाद पहले कुछ हफ्तों तक उसे बहुत तेज न चलाएं. धीरे-धीरे इंजन को सेट होने दें, वरना फ्यूल खपत बढ़ सकती है और इंजन पर दबाव आ सकता है. हमेशा अच्छी क्वालिटी का फ्यूल ही भरवाएँ, ताकि इंजन लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करे.
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
19 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
22 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 days agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines