फैमिली कंफर्ट वाली TATA Tiago पर जबरदस्त डिस्काउंट, GST रेट बदलाव के बाद 72,000 से ज्यादा की बचत

Tata Tiago अब और किफायती हो गई है. नई GST रेट (18% फ्लैट टैक्स) के बाद पेट्रोल और CNG वेरिएंट की कीमतें कम हो गई हैं. जानें नई कीमतें, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी.

tata tiago price cut after gst

News 24 GFX

TATA Tiago Price Cut After GST: टाटा मोटर्स की टियागो हमेशा से ही एक भरोसेमंद और स्टाइलिश हैचबैक मानी जाती है. मजबूत बिल्ड क्वालिटी, मॉडर्न डिजाइन और पेट्रोल के साथ-साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन के कारण ये कार एंट्री-लेवल सेगमेंट में सबसे पॉपुलर रही है. अब सरकार की नई जीएसटी पॉलिसी से इसकी कीमतें और भी किफायती हो गई हैं.

विज्ञापन

पहले कितने था टैक्स

अब तक टाटा टियागो समेत 4 मीटर से छोटी पेट्रोल कारों (1.2-लीटर इंजन तक) पर 28% जीएसटी और 1% सेस, यानी कुल 29% टैक्स लगता था. इसी वजह से कीमतें थोड़ी ज्यादा थीं और खरीदारों पर एक्स-शोरूम प्राइस का बोझ बढ़ जाता था.

विज्ञापन

नई GST पॉलिसी से बड़ा फायदा

22 सितंबर 2025 से लागू हुई नई GST 2.0 के तहत अब इन कारों पर सिर्फ 18% फ्लैट जीएसटी लगेगा. यानी सीधे-सीधे 11% की टैक्स कटौती. इसका असर टियागो की एक्स-शोरूम कीमत पर दिख रहा है और ग्राहक लगभग 72,000 तक बचत कर सकते हैं.

पेट्रोल वेरिएंट की नई कीमतें

टाटा टियागो के पेट्रोल वेरिएंट चाहे बेस XE हो या टॉप मॉडल XZ Plus सभी की कीमत में अच्छी कमी आई है. इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो एंट्री-लेवल हैचबैक में एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प तलाश रहे हैं.

विज्ञापन
Tiago वेरिएंटपुरानी कीमत (Ex-showroom)नई कीमत (Ex-showroom)छूटछूट(%)
XZA7,54,990 रुपये6,90,790 रुपये64,2008.50%
XZ Plus7,39,990 रुपये6,76,990 रुपये63,0008.51%
XZ Plus (DT)7,39,990 रुपये6,76,990 रुपये63,0008.51%
XZ6,99,990 रुपये6,40,390 रुपये59,6008.51%
XTA6,89,990 रुपये6,31,290 रुपये58,7008.51%
XT6,34,990 रुपये5,80,990 रुपये54,0008.50%
XM5,79,990 रुपये5,30,690 रुपये49,3008.50%
XE4,99,990 रुपये4,57,490 रुपये42,5008.50%

ये भी पढ़ें- Mahindra XUV700 की कीमत 1.43 लाख तक घटी

CNG वेरिएंट भी हुए सस्ते

CNG वेरिएंट पर भी वही नियम लागू हुआ है. पहले जहां इन पर 29% टैक्स लगता था, अब सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा. इसका मतलब है कि फैक्ट्री-फिटेड CNG वाली टियागो भी अब पहले से सस्ती मिलेगी और लंबी अवधि में ईंधन खर्च पर और बचत होगी.

विज्ञापन
Tiago वेरिएंटपुरानी कीमत (Ex-showroom)पुरानी कीमत Ex-showroom)छूटछूट(%)
XZA CNG8,54,990 रुपये7,82,190 रुपये72,8008.51%
XZ CNG7,99,990 रुपये7,31,890 रुपये68,1008.51%
XTA CNG7,89,990 रुपये7,22,790 रुपये67,2008.51%
XT CNG7,34,990 रुपये6,72,490 रुपये62,5008.50%
XM CNG6,79,990 रुपये6,22,090 रुपये57,9008.51%
XE CNG5,99,990 रुपये5,48,990 रुपये51,0008.50%

TATA Tiago के फीचर्स और माइलेज

टियागो सिर्फ कीमत की वजह से ही खास नहीं है, बल्कि इसके फीचर्स भी इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग्स और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जहां तक माइलेज की बात है, पेट्रोल वेरिएंट लगभग 19 kmpl तक देता है, वहीं CNG वेरिएंट करीब 26 km/kg का शानदार माइलेज ऑफर करता है. इस लिहाज से यह कार रोजाना इस्तेमाल और लंबी दूरी दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

विज्ञापन

कब से लागू होंगी नई दरें?

नई जीएसटी रेट 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं. यानी इस तारीख के बाद जिन भी टियागो यूनिट्स की डिलीवरी या इनवॉइस होगा, उनमें नई घटाई हुई कीमत लागू होगी.

अगर आप इस समय एक एंट्री-लेवल हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा टियागो आपके लिए सही विकल्प है. नई जीएसटी रेट के बाद यह और भी किफायती हो गई है और फीचर्स व माइलेज के हिसाब से अपने सेगमेंट की बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी कार साबित होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ