नवरात्रि में नई कार खरीद रहे हैं? यहां देखें बजट से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी चेकलिस्ट, सही होगी डील

नई कार खरीद रहे हैं? बजट तय करने से लेकर ऑन-रोड प्राइस कंपेरिजन, PDI, डॉक्यूमेंट्स और सुरक्षा फीचर्स की पूरी जानकारी होना बेहद जरुरी है। यहां हम बता रहे हैं खरीदने के पहले और बाद में ध्यान रखी जाने वाली सारी बातें.

New car buying tips

News 24 GFX

विज्ञापन

Tips for buying a new Car: नई कार लेना हर किसी के लिए खुशी का बड़ा मौका होता है. लेकिन कई बार हम जल्दबाजी या अधूरी जानकारी की वजह से ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नुकसान लंबे समय तक उठाना पड़ सकता है. अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी.

बजट और जरूरत पहले तय करें

नई कार खरीदने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपना बजट और जरूरत साफ-साफ तय कर लें. सोचे कि आपको कार किसलिए चाहिए- परिवार के लिए, रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए, या लंबी यात्राओं के लिए. इससे आप अपनी लिमिट से बाहर की महंगी कार खरीदने से बचेंगे.

विज्ञापन

अलग-अलग डीलरशिप से तुलना करें

कभी भी सिर्फ एक ही डीलर पर भरोसा न करें. कम से कम 2-3 डीलर से गाड़ी की कीमत, डिस्काउंट और डिलीवरी टाइमिंग के बारे में जानकारी लें. कई बार डीलर आपको ऑफर या एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे देते हैं, जिससे अच्छी बचत हो सकती है.

ऑन-रोड प्राइस पर ध्यान दें

अक्सर लोग सिर्फ गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन असली खर्च तो ऑन-रोड प्राइस होता है. इसमें रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य चार्ज शामिल होते हैं. अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होता है, इसलिए कीमतों की तुलना करना जरूरी है.

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स की जांच करें

कार चुनते समय केवल लुक्स या माइलेज न देखें, बल्कि सुरक्षा को प्राथमिकता दें. देखें कि गाड़ी में एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाएं हैं या नहीं. ये फीचर्स दुर्घटना के समय आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं.

कुल लागत को समझें

नई कार खरीदना केवल कीमत चुकाने तक सीमित नहीं है. कार का असली खर्च उसके लंबे इस्तेमाल में छिपा होता है. इसमें ईंधन की खपत, बीमा, रेगुलर सर्विसिंग और रखरखाव की लागत शामिल है. इसलिए खरीदने से पहले पूरे साल की अरॉक्स लागत पर भी नजर डालें.

विज्ञापन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखें

कार खरीदते समय कागजात की जांच करना बेहद जरूरी है. सुनिश्चित करें कि आपको इंश्योरेंस पेपर, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वारंटी कार्ड और बिल सही-सही मिलें. अगर आप फाइनेंस पर गाड़ी ले रहे हैं, तो लोन एग्रीमेंट की शर्तें भी ध्यान से पढ़ें.

विज्ञापन

प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (PDI) करें

गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले उसे अच्छी रोशनी में पूरी तरह से चेक करें.

  • देखें कि बॉडी पर कहीं डेंट या स्क्रैच तो नहीं है.
  • डैशबोर्ड, सीटें और म्यूजिक सिस्टम सही काम कर रहे हों.
  • इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लुइड और कूलेंट सही स्तर पर हों.
  • बोनट खोलकर देखें कि कहीं कोई लीकेज या अजीब आवाज तो नहीं आ रही.

डिलीवरी के बाद शुरुआती सावधानियां

नई गाड़ी मिलने के बाद पहले कुछ हफ्तों तक उसे बहुत तेज न चलाएं. धीरे-धीरे इंजन को सेट होने दें, वरना फ्यूल खपत बढ़ सकती है और इंजन पर दबाव आ सकता है. हमेशा अच्छी क्वालिटी का फ्यूल ही भरवाएँ, ताकि इंजन लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ