सिंगल चार्ज में 322 km चलेगी यह फ्लाइंग EV, मात्र 12500 रुपये के टोकन अमाउंट पर करें बुक
Edited By Amit Kasana

एलेफ एयरोनॉटिक्स की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार
Edited By Amit Kasana

एलेफ एयरोनॉटिक्स की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार
कैलिफोर्निया: एलेफ एयरोनॉटिक्स ने अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप लांन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह कार जमीन पर सिंगल चार्ज में करीब 322 km और हवा में तकरीबन 177 km की चलने की पॉवर रखती है।
Así es Alef Model A, el auto volador que despega directamente en las carreteras https://t.co/7uAMrNIGHf pic.twitter.com/qHRC9JewjB
— Rocha (@rochatomas) October 25, 2022
कंपनी ने इसका नाम Model A रखा है। यह इलेक्ट्रिक कार साल 2025 तक बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक इस फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को करीब 12500 हजार रुपये के टोकन अमाउंट देकर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक यह कार तेजी, आसान और आरामदायक सफर का मजा देगी। प्रोटोटाइप को सड़क पर चलाया जा सकता है और साथ ही इसे जरूरत पड़ने पर उड़ाया भी जा सकता है।
El Model A de Alef; el coche volador que llega para competir en un sector que comienza a llenarse de prospectos interesantes https://t.co/jviquMHeuP
— 🌐 Internet Paso a Paso (@InternetPaP_) October 25, 2022
कंपनी के मुताबिक इस फ्लाइंग कार में भविष्य को ध्यान में रखते हुए फ्लोई शेप दिया गया है। इस कार में आठ प्रोपेलर हैं। इस कार में दो लोग तक बैठ सकते हैं।
गौरतलब है कि एलेफ एयरोनॉटिक्स कैलिफोर्निया स्थित सस्टेनेबल’ इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन कंपनी है। इसका गठन साल 2015 में हुआ था।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: