Third party motor insurance: वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक किफायती बीमा है इसलिए ज्यादातर लोग इसे लेना पसंद करते है। इस बीमा वाहन से किसी तीसरे व्यक्ति को हुए नुकसान की भरपाई होती है। यह भारत में कानूनी रूप से अनिवार्य है। लेकिन अब खबर आ रही है कि थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस अब महंगा हो सकता है। RDAI के बाद अब वित्त मंत्रालय भी मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने के पक्ष में है और 18 फीसदी प्रीमियम बढ़ाने की सिफारिश की गई है। प्रीमियम बढ़ने से इश्योरेंस कंपनियों के कम्बाइंड रेशियो में 4-5% का सुधार संभव है। मोटर थर्ड पार्टी प्रीमियम में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
18 फीसदी प्रीमियम बढ़ाने की सिफारिश
IRDAI और रोड मंत्रालय की तरफ से 18% प्रीमियम बढ़ाने की सिफारिश की है। लेकिन कुछ कैटेगरी में यह बढ़ोतरी 20 से 25% तक हो सकती है। 1-2 हफ्ते में इंश्योरेंस बढ़ाने का प्रस्ताव संभव है। मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ेगा। अब ऐसे में अगर मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी होगा, उसके बाद जन सुझाव और समीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी और फिर बाद नई दरें लागू होंगी।
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई को आएगा हीरो का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत पेट्रोल स्कूटर से भी कम!
थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस महंगा होने से क्या फर्क पड़ेगा?
एक्पर्ट्स के मुताबिक 18% प्रीमियम बढ़ने से इश्योरेंस कंपनियों के कम्बाइंड रेशियो में 4-5% सुधार संभव है। मोटर थर्ड पार्टी प्रीमियम में पिछले 4 साल से कोई इजाफा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि कुल मोटर इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी प्रीमियम शेयर 60% है, और यह इसलिए है क्योंकि इसका साल का प्रीमियम कम होता है।
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है?
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सबसे किफायती होता है। अगर आपकी गाड़ी से किसी दूसरे की गाड़ी को नुकसान होता है या चोट लगती है तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस इन नुकसानों की भरपाई करता है। यह इंश्योरेंस भारत में कानूनी रूप से अनिवार्य है। लेकिन ध्यान रहे, अगर एक्सीडेंट में आपको या आपकी गाड़ी को यदि कोई नुकसान होता है तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस इन सबको कवर नहीं करता, इसके लिए आपको कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस की जरूरत आपको पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Maruti की बड़ी तैयारी! हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी ये कार, माइलेज का हुआ खुलासा!
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines