---विज्ञापन---

ऑटो

1 जुलाई को आएगा हीरो का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत पेट्रोल स्कूटर से भी कम!

Hero vida vx2 electric scooter: हीरो मोटोकॉर्प अपने Vida ब्रांड के तहत एक नया और बेहद किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है, जिसका टीजर भी आ चुका है। इस स्कूटर को सस्ता बनाने के लिए कंपनी ने कुछ प्लान ऑफर किये हैं। आइये जानते हैं...

Hero Vida vx2 Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प भारत में 1 जुलाई 2025 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 को लॉन्च करने जा रही है। नया मॉडल VIDA ब्रांड के तहत एक अग्रणी बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल पेश करेगा, जिसका उद्देश्य यूजर्स को कम लागत में बेहतर सर्विस देना होगा। ताकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों को अधिक सुलभ बनाना है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। डेली यूज़ को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है।

फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन और कम एंट्री कॉस्ट

---विज्ञापन---

VIDA का BaaS मॉडल ग्राहकों को बैटरी के लिए सब्सक्रिप्शन के बेस पर पेमेंट करने की अनुमति देगा, जिसमें स्कूटर चेसिस और बैटरी की लागत अलग-अलग होगी। इस pay-as-you-go’ फॉर्मेट से शुरुआती खरीद मूल्य में कमी आने और व्यक्तिगत उपयोग के अनुरूप फ्लेक्सिबल मासिक प्लान पेश करने की उम्मीद है। हीरो मोटोकॉर्प का टारगेट इस ज्यादा किफायती बनाना रहेगा।

चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर

---विज्ञापन---

VIDA के ग्राहकों को देश भर में बढ़ते इकोसिस्टम से लाभ मिलेगा, जिसमें 100 से ज़्यादा शहरों में 3,600 से ज़्यादा फ़ास्ट-चार्जिंग स्टेशन और 500 से ज़्यादा सर्विस पॉइंट शामिल हैं। इस विस्तृत नेटवर्क का उद्देश्य नए EV खरीदारों को सुविधा और ओनरशिप में आसानी प्रदान करना है।

बैटरी और रेंज

---विज्ञापन---

नए VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh और 3.9 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। कंपनी का दावा है की एक बार चार्ज करने में 165km तक की रेंज देगा।  इसे फुल चार्ज होने में कितना समय लगेगा ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक की कमी महसूस होगी, सोर्स के मुताबिक कंपनी इस स्कूटर को सिर्फ ड्रम के साथ लाएगी।

अनुमानित कीमत

---विज्ञापन---

हीरो मोटोकॉर्प के नये VIDA VX2 की संभावित कीमत लगभग 65,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है, जो इसे हीरो मोटोकॉर्प के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बनाता है। इसके लॉन्च के साथ, कंपनी का टारगेट बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाना रहेगा। हीरो मोटोकॉर्प नया VIDA VX2 स्कूटर 1 जुलाई को इसके BaaS सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ लॉन्च होगा।

यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Mahindra की मिड साइज SUV भारत में जल्द होंगी लॉन्च, देखिये लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2025 07:02 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

बनी कालरा (BANI KALRA) एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का एक्सपीरिएंस है। फिलहाल न्यूज़ 24 हिंदी में Deputy News Editor- Auto & Tech के तौर पर कार्यरत हैं। भारत के बेस्ट ऑटो शो और टेक शो के लिए इन्हें न्यूज़ एंड टेलीविजन (NT Awards) मिल चुका है। टोकोयो मोटर शो, चाइना मोटर शो, चाइना टेक शो और ऑटो एक्सपो को बड़े पैमाने पर कवर किया है। इंडिया के बेस्ट ऑटो-टेक जर्नलिस्ट में इनका नाम शुमार है। इन्हें निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड समीक्षा के लिए जाना जाता है। News 24 से पहले ये Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran और P7 News के साथ काम कर चुके है।

Read More

Bani Kalra

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola