Mahindra Thar RWD: युवा दिलों की धड़कन Thar का फुली लोडेड और एडवांस फीचर्स से लैस RWD (Mahindra Thar RWD) मॉडल लॉन्च हो चुका है। खास बात यह है कि यह अब तक की सबसे सस्ता मॉडल है। इस Thar की कीमत 10 लाख से भी कम है।
टॉप मॉडल 13.49 लाख रुपये का
हाल ही में आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में Mahindra Thar RWD लॉन्च हुई। इसकी कीमत मात्र 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरुम) से शुरू होती है जो टॉप मॉडल में 13.49 लाख रुपये तक जाती है। Mahindra Thar को D117 CRDe इंजन के साथ पेश किया गया है
और पढ़िए – मात्र 1250 रुपये में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, 90 किमी प्रति घंटे की है टॉप स्पीड
Mahindra Thar RWD दो नए कलर ऑप्शन दिए जा रहे
इस नई Mahindra Thar में mStallion 150 TGDi के साथ एक पेट्रोल इंजन बाजार में उतारा गया है। जो 150 BHP की क्षमता रखता है और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 117 BHP का पावर ऑप्शन भी है जो लगभग 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और मैनुअल ट्रांसमिशन है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन है।Mahindra Thar RWD वैरिएंट दो नए कलर ऑप्शन- ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट में उपलब्ध हैं।
यह हैं फीचर्स
यह नया वैरिएंट हार्ड टॉप वर्जन में उतारा गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, रोल-ओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें 16-इंच स्टील ऑल और 18-इंच अलॉय व्हील हैं। लुक और डिजाइन में यह नई थार Mahindra Thar 2WD की तरह है। इसमें 4X4 बैजिंग नहीं दी जा रही। इसके अलावा ऑफ-रोड सेक्शन के लिए अलग गियरबॉक्स नहीं है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
16 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
18 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
19 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
21 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
23 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines