हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tesla Flying Car: टेस्ला की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! Elon Musk ने शेयर किया वीडियो, देखकर चौंक जाएंगे

Tesla ने अपनी नई Roadster का ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. ये कार उल्टी चली फिर हवा में उड़ी, इतना ही नहीं फिर सुरक्षित लैंडिग भी की. जानते हैं इस नई कार में क्या है खास और इसका चौंकाने वाला वीडियो.

विज्ञापन
Tesla ने अपनी पहली हवा में उड़ने वाली कार का प्रदर्शन किया. (Image Credit-X Elon Musk)

अब तक आपने फिल्मों में ही कारों को हवा में उड़ते या उल्टा चलते देखा होगा, लेकिन Tesla ने अपनी नई Roadster के जरिए कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने फ्लाइंग कार की चर्चा फिर तेज कर दी है. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्टस् कार का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसमें कार रैंप पर उल्टी चली, फिर हवा में उछली और सुरक्षित लैंडिंग भी की. ये सब 15 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास में SpaceX की फैसिलिटी में हुआ है. हालांकि, इसे देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि अब आम सड़कों पर उड़ने वाली कारें चलने लगेंगी.

उल्टा चलने के बाद हवा में उड़ी Tesla Roadster

Tesla की नई Roadster ने अपने प्रदर्सन के दौरान सबका ध्यान खींचा. कार पहले एक बड़े घुमावदार रैंप पर चढ़ी और उसी पर उल्टी दिशा में चलती दिखाई दी. इसके बाद कार ने हवा में छलांग लगाई और सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की. इस प्रदर्श में कंपनी ने ऐसी तकनीक दिखाई, जो समान्य कारों में देखने को नहीं मिलती. खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को पहली बार पेश किए जाने के करीब नौ साल बाद इसका नया रूप दिखाया गया है.

Elon Musk ने शेयर किया वीडियो

Tesla के CEO Elon Musk ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, Turns out the future does have flying cars. यानी ऐसा लगता है कि भविष्य में उड़ने वाली कारें सच में होंगी. इसके बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले समय में कारों की तकनीक कितनी बदल सकती है.

विज्ञापन

SpaceX की तकनीक से लैस है नई Roadster

नई Tesla Roadster में SpaceX की तरफ से बनाए गए कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं. ये सिस्टम प्रेशर वाली गैस का इस्तेमाल करते थ्रस्ट यानी आगे बढ़ने वाला जोर पैदा करते हैं. कार में दूसरे खास सिस्टम भी इस्तेमाल किए गए हैं, जिनकी मदद से यह ऐसे मूवमेंट कार सकती है, जो सामान्य सड़क पर चलने वाली कार के लिए संभव नहीं है. 

क्या सड़क पर भी उड़ सकेगी Tesla की कार?

फिलहाल इस प्रदर्शन को कंट्रोल्ड कंडीशन में किया गया था. इसका मतलब ये नहीं है कि टेस्ला की रोडस्टर को सड़को पर उड़ाने की मंजूरी मिल गई है. इस तरह की तकनीक को आम इस्तेमाल में लाने के लिए सेफ्टी, नियमों और व्यावहारिक जरूरतों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने बाकी है. इसलिए अभी इसे रोजमर्रा के सफर में इस्तेमाल होने वाली फ्लाइंग कार कहना जल्दबाजी होगी.

विज्ञापन

2017 में हुई थी नई Roadster की घोषणा

Tesla ने अपनी अगली पीढ़ी की Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में पेश किया था. उस समय कंपनी ने इसके प्रोडक्शन की योजना बनाई थी, लेकिन प्रोजेक्ट में बार-बार देरी होती रही. इस वजह से इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार कर रहे ग्राहकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है.

2028 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tesla अब नई Roadster का प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने की योजना बना रही है. ऐसे में ग्राहकों को इस कार को खरीदने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल कंपनी के प्रदर्शन ने भविष्य की कारों को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ाई है, लेकिन इसका व्यावसायिक इस्तेमाल कब और किस रूप में होगा, यह अभी साफ नहीं है.

विज्ञापन

क्या फ्लाइंग कार बन पाएगी हकीकत?

Tesla Roadster ये प्रदर्शन दिखाता है कि कारों में नई तकनीक के इस्तेमाल से क्या-क्या संभव हो सकती है. हालांकि किसी कार का किसी नियंत्रित माहौल में हवा में उड़ना आम सड़कों पर उड़ने से पूरा अलग है. जब तक सुरक्षा, कानूनी मंजूरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़ी चुनौतियां दूर नहीं होतीं, तब तक फ्लाइंग कार को आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनने में समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा की नई CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, ट्विन सिलेंडर के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola