लॉन्च के 6 महीने में ही Tesla को देना पड़ा डिस्काउंट, 2 लाख रुपये सस्ता हुई Model Y

भारी चर्चा के बाद भारत में लॉन्च हुई Tesla को उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं मिले. कमजोर बिक्री और कैंसल हुई बुकिंग्स के चलते कंपनी अब Model Y पर 2 रुपये लाख तक का डिस्काउंट दे रही है. जानिए क्यों भारत में Tesla की शुरुआत लड़खड़ा गई.

Tesla Model Y

Tesla Model Y पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट.

विज्ञापन

Tesla Model Y on Discount: Tesla की भारत में एंट्री जितनी चर्चाओं में रही थी, शुरुआत उतनी ही धीमी साबित हुई है. देश में लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही कंपनी को अपनी अकेली इलेक्ट्रिक SUV Model Y पर डिस्काउंट देना पड़ रहा है. कमजोर बिक्री, सीमित शोरूम और ऊंची कीमतों की वजह से Tesla को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके चलते अब 2025 मॉडल्स के बचे हुए स्टॉक को निकालने के लिए कीमतों में कटौती की जा रही है.

Model Y पर मिल रहा 2 लाख तक का डिस्काउंट

Tesla India अपनी बिना बिकी Model Y 2025 इन्वेंट्री को क्लियर करने के लिए Standard Range वेरिएंट पर करीब 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर Stealth Grey कलर और ऑल-ब्लैक इंटीरियर वाले मॉडल पर लागू है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है. कंपनी ने साफ किया है कि यह छूट सीमित स्टॉक के लिए ही है.

विज्ञापन

भारत में बिक्री उम्मीद से काफी कम

Tesla की बिक्री के आंकड़े कंपनी की चुनौती को साफ दिखाते हैं. दिसंबर महीने में Tesla सिर्फ 68 कारें ही बेच पाई, जो BYD और BMW जैसी कंपनियों से भी कम है. पूरे कैलेंडर ईयर 2025 में Tesla ने भारत में 226 Model Y यूनिट्स की बिक्री की है, जो शुरुआती बुकिंग्स के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है.

बुकिंग ज्यादा, लेकिन डिलीवरी कम

विज्ञापन

Model Y के लॉन्च के शुरुआती दौर में Tesla को करीब 600 बुकिंग्स मिली थीं. हालांकि Bloomberg India की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कई ग्राहकों ने बाद में अपनी बुकिंग कैंसल कर दी. कंपनी ने लगभग 300 Model Y कारें भारत में इम्पोर्ट की थीं, लेकिन कमजोर डिमांड की वजह से करीब 100 गाड़ियां अब भी खरीदारों का इंतजार कर रही हैं.

ऊंची कीमत बनी सबसे बड़ी चुनौती

विज्ञापन

Tesla Model Y भारत में पूरी तरह इम्पोर्ट होकर आती है, जिस पर भारी भरकम इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है. इस वजह से इसकी कीमत प्रतिद्वंद्वी इलेक्ट्रिक SUVs के मुकाबले ज्यादा हो जाती है. BMW iX1 LWB और BYD Sealion 7 जैसे मॉडल्स कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे Tesla को सीधी टक्कर में नुकसान हो रहा है.

सीमित शोरूम और धीमी एंट्री का असर

विज्ञापन

Tesla की भारत में एंट्री भी काफी लो-की रही. शुरुआत में कंपनी ने सिर्फ कुछ ही शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स खोले, जिससे ब्रांड की पहुंच सीमित रही. इसके अलावा, सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कोई राहत न मिलना भी बिक्री पर भारी पड़ा.

ड्राइविंग एक्सपीरियंस शानदार, लेकिन कीमत भारी

विज्ञापन

Model Y को चलाने के बाद ऑटो एक्सपर्ट्स इसकी परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी से प्रभावित जरूर हुए, लेकिन ज्यादातर का मानना है कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि शानदार कार होने के बावजूद यह बड़े पैमाने पर ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पा रही.

ग्लोबल लेवल पर भी दबाव में Tesla

विज्ञापन

यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. साल 2025 में लगातार दूसरे साल Tesla की ग्लोबल सेल्स पर दबाव देखा गया है. BYD जैसी कंपनियों ने कई बाजारों में Tesla को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका, यूरोप और चीन में सब्सिडी कम होने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर Tesla की हिस्सेदारी पर पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ