---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नए अवतार में आ रही Skoda Kushaq Facelift, धांसू होंगे फीचर्स, Seltos-Sierra की सीधी चुनौती

Skoda ने 2026 Kushaq Facelift का पहला टीजर जारी कर दिया है और इसके साथ ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है. पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ नई Kushaq अपने मौजूदा अवतार से कहीं ज्यादा दमदार होने वाली है.

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq Facelift: Skoda Auto India ने अपनी पॉपुलर SUV Kushaq के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल का पहला टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर के साथ ही साफ हो गया है कि कंपनी Kushaq को सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट नहीं, बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाने जा रही है. Tata Sierra और नई Kia Seltos जैसी SUVs के आने से मिड-साइज SUV सेगमेंट पहले ही काफी गर्म हो चुका है, ऐसे में Skoda को भी कड़ी टक्कर के लिए पूरी तैयारी करनी होगी.

इसी महीने होगा Kushaq Facelift का लॉन्च

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी संभावित लॉन्च डेट 19 या 20 जनवरी 2026 मानी जा रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर दिखाकर उत्सुकता बढ़ा दी है. Skoda Kushaq पहले से ही भारत की सबसे सुरक्षित 4.2 से 4.4 मीटर लंबी SUVs में गिनी जाती है और फेसलिफ्ट के साथ इसकी पोजिशन और मजबूत होने वाली है.

---विज्ञापन---

टीजर में क्या दिखा खास

जारी किए गए टीजर में एक SUV को हरे रंग के कवर से ढका हुआ दिखाया गया है, जो खुले मैदान में खड़ी है. हवा के झोंके से कवर थोड़ा सा हटता है, लेकिन पूरी कार साफ तौर पर नजर नहीं आती. इससे साफ है कि Skoda अभी डिजाइन को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहती, बल्कि सस्पेंस बनाए रखना चाहती है.

---विज्ञापन---

डिजाइन में होंगे हल्के बदलाव

डिजाइन के मामले में Kushaq फेसलिफ्ट में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है. कार का साइड प्रोफाइल और बेसिक सिलुएट मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है. हालांकि, फ्रंट और रियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई ग्रिल, बदले हुए बंपर और नए लाइटिंग एलिमेंट्स इस फेसलिफ्ट का हिस्सा हो सकते हैं, जिससे SUV को थोड़ा फ्रेश लुक मिलेगा.

---विज्ञापन---

फीचर्स में होगा बड़ा अपग्रेड

2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा फोकस फीचर्स पर रहने वाला है. स्पाई शॉट्स से यह कंफर्म हो चुका है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी जाएगी, जिसकी भारतीय बाजार में काफी डिमांड है. इसके अलावा रियर डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, ज्यादा पावरफुल AC और इंफोटेनमेंट व इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए नए ग्राफिक्स मिलने की भी उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ADAS और लग्जरी टच की तैयारी

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं, क्योंकि इस सेगमेंट की कई प्रतिद्वंद्वी SUVs अब यह टेक्नोलॉजी ऑफर कर रही हैं. इसके साथ ही चर्चा है कि Skoda रियर सीट्स के लिए मसाज फंक्शन भी दे सकती है, जो इस सेगमेंट में एक बिल्कुल नया और अनोखा फीचर होगा.

---विज्ञापन---

इंजन और गियरबॉक्स में क्या रहेगा नया

पावरट्रेन की बात करें तो 2026 Kushaq फेसलिफ्ट में मौजूदा टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलने की उम्मीद है. इसमें 1.0 लीटर TSI तीन-सिलेंडर इंजन और 1.5 लीटर TSI चार-सिलेंडर इंजन शामिल होंगे. 1.5 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिल सकता है, जबकि 1.0 लीटर इंजन में 6-स्पीड मैनुअल के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है.

---विज्ञापन---

कड़ी टक्कर के लिए तैयार Skoda Kushaq

Tata Sierra की एंट्री और आने वाले नए मॉडल्स के बाद इस सेगमेंट में कुल 15 SUVs हो जाएंगी. ऐसे में Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का यह अपडेट कंपनी के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. बेहतर फीचर्स, मजबूत सेफ्टी और भरोसेमंद इंजन के साथ Skoda Kushaq 2026 में फिर से ग्राहकों का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश करेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kia की 7 सीटर कार का नया वेरिएंट लॉन्च, अब सस्ते में मिलेगी सनरूफ, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

First published on: Jan 17, 2026 10:09 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola