भारत में Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार Model Y लॉन्च हो है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लंबी रेंज वाले मॉडल की कीमत 67.89 लाख रुपये है। रियर व्हील ड्राइव के साथ ही इस मॉडल को पेश किया गया है। इसके लॉन्ग रेंज वाले वेरिएंट को भी रियर व्हील ड्राइव के साथ बेच जाएगा। 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट की बिक्री के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। डिजाइन के मामले में यह किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है।
बैटरी और रेंज
Tesla Model Y में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं जिसमे एक 60 kWh और दूसरा 75 kWh बैटरी पैक शामिल है। इनमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो करीब 295hp की पावर जनरेट करती है। ड्राइविंग की रेंज की बात करें तो इसका 60 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है जबकि इसका 75 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज में 622 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है।
यह भी पढ़ें: VinFast VF6 और VF7 की बुकिंग शुरू, भारत के इन 27 शहरों में खुलेंगे शोरूम
फीचर्स
Tesla Model Y में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं और यह 2 ट्रिम के साथ आती है। इसमें 15.4 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्रंट में दिया है। इसके अलावा रियर में 8 इंच की स्क्रीन भी दी गई है। वहीं इसकी सीटों को एडजस्ट किया जा सकता है। ड्यूल ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19 इंच के क्रॉस फ्लो व्हील्स, फिक्स ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट मिलता है। स्पेस की बात करें तो इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। सीटें काफी आरामदायक हैं। इसके सस्पेंशन भारतीय सड़कों के हिसाब Tune किये गये हैं।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा का मानसून ऑफर, 2.50 लाख का दे दिया डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
11 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines