Tesla Model Y New Price: टेस्ला ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Model Y की कीमत में बड़ा कटौती कर ग्राहकों को चौंका दिया है. कंपनी ने Model Y 2026 को नए प्राइस के साथ लॉन्च किया है और अब इसकी शुरुआती कीमत 50.89 लाख रुपये हो गई है. खास बात यह है कि यह कार पहले के मुकाबले सीधे 9 लाख रुपये सस्ती हुई है. इतनी बड़ी कीमत कटौती के बाद अब Tesla भारतीय प्रीमियम EV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. नई कीमत और शानदार फीचर्स के साथ Model Y एक बार फिर चर्चा में आ गई है.
9 लाख रुपये सस्ती हुई Tesla Model Y
Tesla ने भारत में Model Y के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत कम कर दी है. पहले यह कार 59.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी, लेकिन अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटाकर 50.89 लाख रुपये कर दी गई है. यानी ग्राहकों को सीधे 9 लाख रुपये का फायदा मिलेगा. नई कीमत के साथ कंपनी ने Model Y 2026 को लॉन्च किया है और इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी.
भारत में दो सीटिंग ऑप्शन में उपलब्ध
Tesla Model Y भारतीय बाजार में दो सीटिंग कॉन्फिग्रेशन के साथ आती है. ग्राहक इसे 5-सीटर और 6-सीटर दोनों विकल्पों में खरीद सकते हैं. कंपनी का मानना है कि इससे फैमिली और प्रीमियम SUV खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
बैटरी और पावर में क्या मिलता है?
स्टैंडर्ड 5-सीटर प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसके साथ 299hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 84.2kWh बैटरी दी गई है, जो ज्यादा दूरी तय करने में सक्षम है.
लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं
कंपनी ने Model Y के लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. इस वेरिएंट को 67.89 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह कीमत अभी भी बरकरार है. हाल ही में कंपनी ने इसका लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट भी पेश किया है.
ये भी पढ़ें- गर्मियों में कार की स्पीड कितनी होनी चाहिए, उससे ऊपर होने पर फट जाएगा टायर?
Model Y L भी बाजार में मौजूद
Tesla ने भारतीय बाजार में Model Y L भी लॉन्च की है. इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है. यह मॉडल ज्यादा स्पेस, बड़ी सीटिंग कैपेसिटी, बेहतर रेंज और ऑल व्हील ड्राइव फीचर के साथ आता है. एंट्री लेवल Model Y अब इस वेरिएंट से करीब 11.1 लाख रुपये सस्ती हो गई है.
रेंज और चार्जिंग ने बढ़ाया आकर्षण
Tesla Model Y में 500 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह कार करीब 238 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 5.9 सेकंड का समय लगता है.
फीचर्स में भी काफी प्रीमियम
नई Model Y में 19 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. कार का इंटीरियर टेक्स्चर फिनिश के साथ आता है. फ्रंट में 16 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वहीं दूसरी सीट पर 8 इंच का अलग टचस्क्रीन भी दिया गया है. इसके अलावा फ्रंट सीट्स में पावर रिक्लाइनिंग, पावर टिल्ट, हीट और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
8 कैमरों से लैस है SUV
Tesla Model Y में कुल 8 कैमरे दिए गए हैं, जो ड्राइविंग और सेफ्टी को ज्यादा एडवांस बनाते हैं. कंपनी इस कार को टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के मामले में काफी प्रीमियम SUV के तौर पर पेश कर रही है.
ये भी पढ़ें- टाटा की सबसे सस्ती EV खरीदना है? यहां जानें 6 लाख के लोन पर हर महीने कितनी देनी होगी EMI
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines