भारत में एलन मस्क की टेस्ला कारों को लेकर लंबे समय से एक्साइटमेंट थी। आखिरकार जुलाई के मध्य में बिक्री शुरू होते ही इसका असर दिख गया। कुछ ही हफ्तों में कंपनी को 600 से ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं। यह साफ है कि भारतीय ग्राहकों में टेस्ला को लेकर क्रेज लगातार बढ़ रहा है।
शुरुआती डिलीवरी पर फोकस
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला सितंबर की शुरुआत में शंघाई से 350-500 कारें भारत भेजने की तैयारी कर रही है। शुरुआत में मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के कस्टमर्स को डिलीवरी की प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात यह है कि गाड़ियों को फ्लैट-बेड ट्रकों पर सीधे ग्राहकों के घर तक पहुंचाया जाएगा।
कहां-कहां मिल रही है सुविधा
फिलहाल, टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर डिलीवरी और रजिस्ट्रेशन की सुविधा केवल मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए ही दिखाई दे रही है। लेकिन कंपनी ने पोर्टल को अपडेट कर दिया है, ताकि आने वाले समय में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन संभव हो सके। राज्यवार टैक्स और नियमों के चलते कीमतों में फर्क देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें-जल्द नए लुक में नजर आएंगी Tata की ये बेस्टसेलिंग SUVs, साथ में और क्या मिलेगा खास?
मॉडल Y की डिलीवरी का टाइमलाइन
टेस्ला के सबसे चर्चित मॉडल Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही(यानी अक्टूबर से दिंसबर) तक शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इस मॉडल की कीमत लगभग 70,000 डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) तय की गई है, जो आयात पर लगने वाले भारी टैक्स को भी दर्शाता है।
भारत में टेस्ला का सफर
भारत में टेस्ला की कहानी काफी पुरानी है। 2016 में जब एलन मस्क ने मॉडल 3 के प्री-ऑर्डर खोले थे, तब भारतीय कस्टमर्स का उत्साह देखते ही बनता था। लेकिन हाई इंपोर्ट चार्ज के कारण कंपनी पीछे हट गई। फिर 2021 में बेंगलुरु में कंपनी ने अपनी इकाई पंजीकृत की, लेकिन लॉन्च नहीं कर पाई।
नई नीति से मिला सहारा
2024 में भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई पॉलिसी लाई। इसके तहत 35,000 डॉलर से कम कीमत वाली ईवी कारों पर आयात शुल्क घटाकर 15% कर दिया गया, बशर्ते कंपनी तीन साल के भीतर लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करे। इस फैसले ने टेस्ला को फिर से भारतीय बाजार की ओर खींचा, हालांकि फैक्ट्री को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।
टेस्ला मॉडल Y की खासियत
स्टोर में प्रदर्शित टेस्ला मॉडल Y शंघाई संयंत्र से इंपोर्ट की गई है। इसकी कीमत 59.89 लाख रुपये से 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर की रेंज देती है, 201 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है और सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines