जल्द नए लुक में नजर आएंगी Tata की ये बेस्टसेलिंग SUVs, साथ में और क्या मिलेगा खास?

Tata Motors अगले कुछ सालों में 30 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी। Nexon 3rd Gen, Punch Facelift और नई Scarlet SUV समेत इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल होंगी। जानें क्या मिलेगा खास।

tata garud

Photo Credit: CarINIindianews

Tata SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Tata Motors ने आने वाले कुछ सालों के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। कंपनी करीब 30 नए पैसेंजर व्हीकल्स लाने की तैयारी में है। इनमें कुछ मौजूदा मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन होंगे और कुछ बिल्कुल नए मॉडल पेश किए जाएंगे। खास बात यह है कि Tata अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को भी तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन

Nexon और Punch के नए वर्जन

Tata अपनी दो सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आने और बिकने वाली Nexon और Punch के नए वर्जन पर काम कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा Nexon का थर्ड-जेनरेशन वर्जन गरुड़ जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसे रीवर्क्ड X1 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिससे राइड क्वालिटी और हैंडलिंग पहले से बेहतर होगी। नई Nexon में बड़ा मेकओवर मिलेगा, जिसमें लेवल-2 ADAS, अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल होंगे।

विज्ञापन

दूसरी ओर, Tata Punch facelift की टेस्टिंग भी तेज़ी से चल रही है और उम्मीद है कि यह साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। इसमें कई फीचर्स Punch EV से लिए जाएंगे, ताकि पेट्रोल वर्जन भी ज्यादा एडवांस और वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो।

विज्ञापन

बिल्कुल नई SUV Scarlet

Nexon और Punch के अलावा कंपनी एक नई SUV पर भी काम कर रही है, जिसका नाम होगा Scarlet। डिजाइन के मामले में यह SUV काफी हद तक नई Tata Sierra से इंस्पायर्ड होगी। Scarlet में बॉक्सी लुक और बड़ा केबिन मिलेगा, जिससे यह ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकलिटी ऑफर करेगी। माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला Kia Syros और अन्य कॉम्पैक्ट SUVs से होगा। Scarlet के आने से टाटा के पास कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और ज्यादा ऑप्शन होंगे।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस

टाटा मोटर्स केवल पेट्रोल और डीजल कारों पर ही नहीं, बल्कि अपनी EV लाइनअप पर भी खास ध्यान दे रही है। कंपनी साल 2026 में Punch EV का अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी में है। इसके अलावा आने वाले समय में और भी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी, ताकि ग्राहकों को ज्यादा किफायती और टेक-फ्रेंडली विकल्प मिल सकें।

विज्ञापन

आने वाले सालों में टाटा मोटर्स का फोकस पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट्स पर होगा। नई SUVs और EVs के लॉन्च से न केवल कंपनी की पकड़ मजबूत होगी बल्कि कस्टमर्स को भी चुनने के लिए ज्यादा मॉडर्न और एडवांस ऑप्शन्स मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ