Tata Tigor XM iCNG Variant: टाटा मोटर्स ने Tata Tigor सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने इसी साल की शुरुआत में ही Tigor और Tiago hatchback के CNG वेरिएंट भी लॉन्च किए थे। कंपनी ने Tata Tigor XM iCNG के इस वेरिएंट को 7.40 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया है, जो कि एक एक्स शोरुम प्राइस है। आइए बात करते है इस नए CNG वेरिएंट के फीचर्स की…
Tata Tigor XM iCNG Variant: Features
टाटा मोटर्स ने अपने नए Tigor XM iCNG वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले भी कंपनी इसी साल के शुरुआत में अपने Tigor और Tiago hatchback के CNG वेरिएंट भी बाजार में ला चुकी है। कंपनी के अनुसार नई सीएनजी लाइन अप में ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
और पढ़िए –2022 Audi Q3: जल्द होगी नई Audi Q3 भारत में लॉन्च , टीजर हुआ जारी, जानें डिटेल्स
इन दोनो ही मॉडल ने कंपनी ने जुलाई के महीने मे सबसे अधिक बिक्री की है। कंपनी ने इसमें कई हाइटेक फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। इसमें कई नई फीचर्स जैसे रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, पॉवर विंड़ो और एरिज़ोना ब्लू हरमनटीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम ( 4 स्पीकर) के साथ बाजार में पेश किया है।Tata Tigor XM के इस iCNG Variant को चार कलर ऑप्शन्स डीप रेड, ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे और एरिजोना ब्लू में उतारा गया है। Tigor XM iCNG वेरिएंट में 1.2 लीटर BS6 इंजन दिया गया है, जो कि 6,000rpm पर 73.4PS की पॉवर और 95Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है और इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी जोड़ा गया है।
लॉन्च के समय टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजन अंबा ने कहा है कि, “Tigor हमारे लिए एक खास प्रोडक्ट रहा है। iCNG Variant के जुड़ने के बाद इस सेगमेंट में हमारी तरक्की हुई है। श्री राजन अंबा ने कहा कि Tigor की 75% से अधिक ग्राहक बुकिंग iCNG वैरिएंट की कर रहे है। आगे उन्होनें कहा कि Tigor iCNG की बढ़ती लोकप्रियता और फॉरएवर ब्रांड इसी तरह ग्राहकों की सभी उम्मीदो को आगे भी पूरा करेंगे। यह हमारी नई Tigor XM iCNG उन ग्राहकों के लिए है, जो एक एंट्री लेवल ट्रिम के साथ हमारी इस iCNG तकनीक का अनुभव लेना चाहते हैं। उन्होनें यह भी विश्वास जताया कि हमारी बढ़ती पॉपुलेरिटी इस सेगमेंट और सीएनजी फील्ड में हमारे विकास को और मजबूती देगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
33 mins agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
5 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
7 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines