2022 Audi Q3: ऑडी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर एक ट्रेलर शेयर किया है और साथ ही ये संभावना भी जताई जा रही है कि कंपनी अगले ही महीने Audi Q3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, तो आइए बात करते है इस अपकमिंग ऑडी Q3 के फीचर्स की…

विज्ञापन

2022 Audi Q3: Features

विज्ञापन

ऑडी इंडिया आजकल एक के बाद एक अपने दमदार गाड़ियों को लॉन्च कर रही है। पिछले ही महीने कंपनी ने Facelift Audi A8 L को लॉन्च किया था। और अब ये ऑडी इंडिया नई Audi Q3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खबरों के मुताबिक कंपनी इस साल सितंबर में Audi क्यू3 को लॉन्च कर सकती है। नई जनरेशन की इस ऑडी क्यू3 ने साल 2019 में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में देरी होने की एक वजह बीएस 6 के मानदंडों को देर से लागू करना भी है। आने वाली इस Audi Q3 का मुकाबला सीधे सीधे BMW X1, Mercedes-Benz GLA और Volvo XC40 से होने वाला है।

विज्ञापन

नई Audi Q3 के डिजाइन की बात करें तो यह Audi Q8 के जैसे हो सकती है। इसके फ्रंट में आठ वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ साथ ऑक्टागन के आकार का रेडिएटर ग्रिल भी देखा जा सकता है। इस ऑडी क्यू3 में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील, एलईडी टेल लैंप, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और स्लोपिंग रूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए है।

इस नई जनरेशन ऑडी क्यू3 में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा। और साथ ही इसमें 360 डिग्री पार्किंग कैमरा और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रमेंट पैनल भी शामिल होगे। Audi Q3 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस होगी। यह इंजन 187बीएचपी और 320एनएम का टॉक जनरेट करने मे सक्षम है। और साथ ही ये 7 स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ