Cng cars under 10 lakhs: मिडिल क्लास 5 सीटर सस्ती गाड़ियां पसंद करता है, इस सेगमेंट में कॉम्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक में कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। इनमें सीएनजी इंजन भी ऑफर किया जाता है। बाजार में ऐसी ही दो गाड़ियां है Tata Tigor और Hyundai Grand i10 Nios.
आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में Grand i10 Nios के 5117 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, Tigor के 2153 यूनिट बिके थे। दोनों गाड़ियों में सीएनजी इंजन आता है। टाटा अपनी Tigor में इलेक्ट्रिक इंजन भी ऑफर कर रही है। आइए आपको दोनों गाड़ियों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Tata Tigor में 1199 cc का इंजन और हाई पावर
इस कॉम्पैक्ट सेडान कार में 1199 cc का इंजन आता है। इस शानदार कार में तीन सीएनजी, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार का पेट्रोल वर्जन 6.29 लाख रुपये एक्स शोरूम, सीएनजी इंजन 9.48 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। वहीं, कार का इलेक्ट्रिक वर्जन 12.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
Tata Tigor के खास फीचर्स
- कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
- एलईडी टेल लाइट और ऑटो एसी
- सीएनजी इंजन में 28.06 kg/km की माइलेज और ईवी वर्जन में 315 किलोमीटर की रेंज
- 85bhp की पावर खराब रास्तों पर हाई पिकअप देती है।
Hyundai Grand i10 Nios में 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
यह न्यू जनरेशन कार है, जिसे फ्रंट से बेहद स्टाइलिश बनाया गया है। कंपनी इसमें चार वेरिएंट ऑफर करती है। कार का बेस मॉडल शुरुआती कीमत 7.27 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसका सीएनजी वर्जन 9.38 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार में छह मोनोटोन और दो डुअल टोन कलर दिए गए हैं। इस कार में 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आती है।
Hyundai Grand i10 Nios के जबरदसत फीचर्स
- सीएनजी पर 27 km/kg तक की माइलेज देती है।
- कार में शॉर्क फिन एंटीना दिया गया है।
- इसमें रियर बंपर पर Y शेप LED DRLs आते हैं।
- 15 इंच के अलॉय व्हील और प्रोजेक्टर हेडलैंप
- छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
ये भी पढ़ें: 31 की माइलेज, स्पोर्टी लुक, 5 लाख से कम कीमत पर गाड़ियों के ये 2 ऑप्शन
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines