टाटा अपनी पॉपुलर सेडान टिगोर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Tata Tigor Facelift में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खास बात ये है कि कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं और 360 डिग्री कैमरा सेटअप भी मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फेस्टिव सीजन से पहले इसकी एंट्री हो सकती है.
टाटा टिगोर को मिलेगा नया लुक
कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही Tiago फेसलिफ्ट को ICE और EV दोनों वर्जन में लॉन्च किया है. अब कंपनी अपनी सेडान Tigor को अपडेट करने जा रही है. माना रहा है कि इसमें Tiago फेसलिफ्ट से मिलते-जुलते कई अपडेट मिल सकते हैं. साथ ही कंपनी इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन दे सकती है.
पेटेंट से सामने आया डिजाइन
कंपनी ने जून में इसका डिजाइन पटेंट फाइल किया था. इस पेटेंट से कार के एक्सटीरियर डिजाइन से जुड़ी काई जानकारियां सामने आई थीं. नई टिगोर में नए हेडलैम्प्स दिए जा सकते हैं, जिसके साथ पहले DRLs मिलेंगे.
फ्रंट डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव
इन नई Tigor का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक Tiago फेसलिफ्ट से इन्स्पायर्ड नजर आ सकता है. हालांकि इसका बंपर सेक्शन अलग डिजाइन के साथ आएगा. इसमें वर्टिकल और हॉरिजेंटल स्लैट्स के साथ बड़ी शार्प लाइन्स देखने को मिल सकती हैं. इन बदलावों की वजह से सेडान का फ्रंट पहले से ज्यादा दमदार नजर आएगा.
ये भी पढ़ें- बारिश में हाईवे पर चला रहे गाड़ी? NHAI की ये 7 बातें भूल गए तो बढ़ सकता है हादसे का खतरा
360 डिग्री कैमरा बनेगा खास फीचर
Tigor फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. कार के फ्रंट में कैमरा दिया जा सकता है जबकि ORVMs पर भी कैमरे मिलने की संभावना है. ये कैमरे 360 डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्मट का हिस्सा होंगे. इस फीचर की मदद से ड्राइवर को कार के आसपास का व्यू देखने में आसानी होगी.
Tiago जैसा मिल सकता है इंटीरियर
नई टिगोर के केबिन में भी कई बदलाव देखने को मिस सकते हैं. माना जा रहा है कि इसका इंटीरियर काफी हद तक नई Tiago जैसा हो सकता है. इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. नई टियागों की तरह इसमें भी 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है. साथ ही कार में वायरलेस फोन चार्जिंग का फीचर भी मिलने की उम्मीद है.
6 एयरबैग मिल सकते हैं स्टैंडर्ड
सेफ्टी के मामले में भी टिगोर फेसलिफ्ट को बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं. हालांकि, अभी किसी भी फीचर की आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से लॉन्च के समय ही होगी.
ये भी पढ़ें- Honda की इन कारों पर बंपर ऑफर! 2.45 लाख तक की छूट, Elevate से Amaze तक सस्ते में खरीदने का मौका
कैसा होगा इंजन
इंजन की बात करें तो टिगोर फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को ही बरकरार रखा जा सकता है. यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी फेसलिफ्ट में मुख्य बदलाव डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के स्तर पर देखने को मिल सकते हैं. वहीं इस कार में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया जाएगा. ऐसे में कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए CNG वेरिएंट भी एक अहम विकल्प बना रहेगा.
फेस्टिव सीजन से पहले हो सकती है लॉन्च
टाटा Tigor फेसलिफ्ट की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट्स और कयासों के मुताबिक कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के पहले बाजार में उतार सकती है.
ये भी पढ़ें- बाइक के पेट्रोल टैंक में चला गया पानी? जानें इसे कैसे करें ठीक ताकि सीज न हो इंजन
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
18 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines